फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Comet EV: देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के लिए शुरू हुई बुकिंग, जानें कीमत, फीचर्स और रेंज

Mon, 15 May 2023 12:33 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। एमजी की ओर से इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग ली जा रही है। कार की क्या कीमत, फीचर्स और रेंज है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के लिए आज से बुकिंग शुरू हो गई है। एमजी मोटर्स की ओर से अप्रैल महीने में पेश की गई कॉमेट के लिए 15 मई से बुकिंग शुरू करने का एलान किया गया था। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इसे कितने रुपये में बुक करवाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें कैसे फीचर्स, रेंज मिलती है, यह जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

बुकिंग हुई शुरू

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india
एमजी मोटर्स की ओर से देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से 15 मई को दोपहर 12 बजे से इस कार के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। कार के लिए बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप के जरिए 11 हजार रुपये देकर करवाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india
एमजी की नई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार में कई खास फीचर्स को दिया गया है। कार के एक्सटीरियर में कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ही इंटीरियर में एपल आईपॉड से प्रेरित स्टेयरिंग बटंस, 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्पीकर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ड्यूल कलर्ड इंटीरियर, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

कितनी है सुरक्षित

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india
कार में सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा गया है। इसमें एयरबैग्स, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, थ्री पाइंट सीटबेल्ट को भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन

कितनी दमदार बैटरी

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india
कंपनी की ओर से कार में 17.3 Kwh की बैटरी दी गई है। जिसे चार्ज करने में करीब सात घंटे का समय लगता है। कंपनी के मुताबिक इसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने वैरिएंट के मिलेंगे विकल्प

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mg india
कंपनी की ओर से लॉन्च के समय इसे सिर्फ एक ही वैरिएंट में पेश किया गया था। लेकिन मई की शुरूआत में कंपनी की ओर से कार के अन्य वैरिएंट्स की जानकारी भी सार्वजनिक की गई थी। कंपनी ने कॉमेट ईवी को कुल तीन वैरिएंट में पेश किया है। जिनमें पेस, प्ले और प्लश शामिल हैं। पेस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 7.98 लाख रुपये, मिड वैरिएंट प्ले की एक्स शोरुम कीमत 9.28 लाख रुपये और टॉप वैरिएंट प्लश की एक्स शोरुम कीमत 9.98 लाख रुपये तय की गई है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें