फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Bike Launch: दिसंबर में आ रही हैं दो बेहतरीन बाइक्स, जानें इंजन और कीमत की डिटेल्स

Fri, 02 Dec 2022 12:49 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिसंबर महीने में दो बेहद दमदार बाइक्स भारतीय बाजार में आने वाली हैं। इस खबर में हम इन बाइक्स की कीमत और इंजन सहित अन्य जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 9
For Reference Only - फोटो : bmw motorrad

साल के आखिरी महीने में जहां लग्जरी कारों को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। वहीं दो दमदार बाइक्स भी भारत में पेश होने वाली हैं। इनमें से एक बाइक 200 सीसी की होगी और दूसरी बाइक एक हजार सीसी की है। इस खबर में हम दोनों बाइक्स की खासियत और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

आएगी बीएमडब्ल्यू की स्पोर्ट्स बाइक

2 of 9
For Reference Only - फोटो : bmw motorrad
भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू की ओर से दिसंबर महीने में नई सुपरबाइक को लाया जा सकता है। इस बाइक की कीमत इतनी ज्यादा हो सकती है कि उतनी कीमत में एक बेहतरीन एसयूवी को खरीदा जा सके।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

क्या मिलेंगे फीचर्स

3 of 9
For Reference Only - फोटो : bmw motorrad
बीएमडब्ल्यू की सबसे बेहतरीन बाइक्स में से एक एस 1000 आरआर को बनाने में कंपनी ने सबसे नई चेसिस का उपयोग किया है। ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, बाइ डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर, छह स्पीड गियर ट्रांसमिशन को इसमें दिया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी इस बाइक के यूरोपियन वर्जन को भारत में सीबीयू तौर पर ही बिक्री के लिए लेकर आए। इसी के साथ इसमें पहले से ज्यादा बेहतर एयरोडाइनैमिक्स, अपडेटिड ग्राफिक्स दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

कैसा है इंजन

4 of 9
For Reference Only - फोटो : bmw motorrad
बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 999 सीसी का इनलाइन फोर मोटर इंजन दिया जाता है। इससे बाइक को 210 हॉर्स पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

क्या होगी कीमत

5 of 9
For Reference Only - फोटो : bmw motorrad
बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर मौजूदा वैरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 19.75 लाख रुपये है लेकिन नए वर्जन की कीमत करीब 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
विज्ञापन

हीरो भी लाएगी 200 सीसी की बाइक

6 of 9
For Reference Only - फोटो : hero motocorp
बीएमडब्ल्यू के अलावा भारतीय दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो की ओर से भी 200 सीसी की दमदार बाइक एक्स पल्स 200टी 4वी को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इस बाइक को पिछले कुछ समय से भारतीय सड़कों पर टेस्ट किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन

कैसे होंगे फीचर्स

7 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बाइक में फीचर्स की बात करें तो इसमें नए फोर्क गेटर्स, नए कलर्स, नए ग्राफिक्स दिए जाएंगे। इसके सस्पेंशन को भी अपडेट करने के बाद बाइक में जोड़ा गया है जिससे रोड पर बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

कैसा होगा इंजन

8 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 200 सीसी का इंजन होगा। इस इंजन को एयर कूल्ड तकनीक के साथ लाया जाएगा जिससे बाइक 19.1 पीएस और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगी।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन

क्या होगी कीमत

9 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
200 सीसी के इंजन के साथ आने वाली इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत मौजूदा मॉडल से करीब पांच से सात हजार रुपये ज्यादा हो सकती है। मौजूदा समय में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें