फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Coastal Road: पहले दिन 16,000 से ज्यादा वाहनों ने मुंबई की तटीय सड़क का किया इस्तेमाल, बीएमसी का खुलासा

Wed, 13 Mar 2024 10:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई में वर्ली और मरीन लाइंस के बीच बने कोस्टल रोड (तटीय मार्ग) के खुलने के पहले दिन 16,000 से ज्यादा वाहनों ने इसका इस्तेमाल किया। यह जानकारी नगरपालिका के अधिकारियों ने बुधवार को दी।
विज्ञापन
Mumbai Coastal Road - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में वर्ली और मरीन लाइंस के बीच बने कोस्टल रोड (तटीय मार्ग) के खुलने के पहले दिन 16,000 से ज्यादा वाहनों ने इसका इस्तेमाल किया। यह जानकारी नगरपालिका के अधिकारियों ने बुधवार को दी।
विज्ञापन


बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को सार्वजनिक तौर पर खोले जाने के बाद 12 घंटों के भीतर 16,331 वाहनों ने कोरिडोर के चार-लेन दक्षिण दिशा वाले कैरिजवे का इस्तेमाल किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को तटीय सड़क के पहले चरण - 10.5 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया। जिसे 'धर्मवीर संभाजी महाराज तटीय मार्ग' नाम दिया गया है।
विज्ञापन


नगर निकाय ने कहा कि इस टोल-फ्री सड़क पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक शाम 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया। जिसमें 1,941 वाहन यानी प्रति मिनट 32 वाहन इस पर चल रहे थे।

पहले परिचालन घंटे में सिर्फ 480 वाहनों - या आठ वाहन प्रति मिनट - ने सड़क का इस्तेमाल किया, जबकि आखिरी घंटे का आंकड़ा 496 रहा।
विज्ञापन

Mumbai Coastal Road - फोटो : PTI
पूरे दिन सड़क पर ट्रैफिक का एक जैसा फ्लो देखा गया। जिसमें दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच, दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच और शाम 3 बजे से 4 बजे के बीच उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई। प्रत्येक में 30 से ज्यादा वाहन प्रति मिनट देखे गए।

नगर निकाय ने बचे हुए कार्यों में तेजी लाने के लिए सड़क को रोजाना 12 घंटे (सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक) खोलने का फैसला किया है। अधिकारियों ने कहा कि मई 2024 में यातायात के लिए सड़क के अगले चरण को खोलने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा था कि दहिसर तक बन रही 53 किलोमीटर लंबी तटीय सड़क लोगों को ईंधन और समय बचाने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने में मदद करेगी।  यह महत्वाकांक्षी परियोजना का काम 13 अक्तूबर 2018 को शुरू हुआ था और इसकी अनुमानित लागत 12,721 करोड़ रुपये है।

हालांकि इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई यातायात पुलिस ने सुरंग के बाहर 80 किलोमीटर प्रति घंटे, सुरंग के अंदर 60 किलोमीटर प्रति घंटे और घुमावों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें