फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Dots On Windshield: कार की विंडशील्ड पर क्यों होते हैं काले डॉट्स? डिजाइन या कुछ और, जानें पूरी डिटेल

Thu, 05 Jan 2023 03:39 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार की विंडशील्ड पर काले रंग के काफी ज्यादा डॉट्स होते हैं। ये सिर्फ डिजाइन के लिए बनाए जाते हैं या फिर इनकी कोई महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपने कार के आगे के शीशे यानि विंडशील्ड को ध्यान से देखा होगा तो आपको उसपर कुछ काले रंग के डॉट्स देखने को मिलेंगे। शीशे पर इस तरह के डॉट्स और काले रंग की आउटलाइन सिर्फ डिजाइन के लिए बनाई जाती है या फिर इसका कोई उपयोग भी होता है। अगर आपको भी इसकी जानकारी नहीं है तो हम इस खबर में आपको इन काले रंग के डॉट्स की जानकारी इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

क्या होते हैं काले डॉट्स

2 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार की विंडशील्ड पर काले रंग के डॉट्स और काले रंग की लाइन होती है। इन डॉट्स को फ्रिट्स कहा जाता है। इससे सिर्फ कार की खूबसूरती ही नहीं बढ़ती बल्कि यह कार चलाते समय काफी काम आते हैं।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

क्या होता है काम

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अगर इन काले रंग के डॉट्स (फ्रिट्स) की बात करें तो यह तब ज्यादा उपयोगी होते हैं जब कार को चलाया जाता है। कार के चलने पर विंडशील्ड से काफी तेज स्पीड में हवा टकराती है। जिससे शीशा डिस्लोकेट हो सकता है। ऐसे में यही काले रंग के डॉट्स शीशे को एक जगह पर रहने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

कैसे करते हैं काम

4 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जब कार में विंडशील्ड को लगाया जाता है तो पहले ग्लू लगाई जाती है। यह ग्लू शीशे के चारों ओर साइड में लगाई जाती है। इसके बाद जब शीशे को कार पर लगा दिया जाता है तो ग्लू और ये काले रंग के डॉट्स (फ्रिट्स) मिलकर इतनी मजबूती देते हैं जिससे विंडशील्ड को डिस्लोकेट नहीं किया जा सकता। इनके जरिए ही कार से विंडशील्ड मजबूती से जुड़ी रहती है। इसके साथ ही अगर कार को धूप या तेज तापमान में खड़ा किया जाए तो भी यह ग्लू को पिघलने और शीशे की पकड़ को बरकरार रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब होने पर होता है नुकसान

5 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर यह जल्दी से खराब नहीं होते और हल्के भी नहीं पड़ते लेकिन अगर किसी कारणवश यह हल्के पड़ जाएं तो उन्हें ठीक करवाना बेहतर रहता है। ऐसा ना करने पर कांच और ग्लू की पकड़ कम हो सकती है और कार चलाते समय विंडशील्ड डिस्लोकेट भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें