फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: काले रंग की कार खरीदने से पहले जान लें ये बड़े नुकसान, डिटेल जानकर बदल सकता है मन

Tue, 25 Jun 2024 05:58 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में काफी लोग काले रंग की कार को खरीदना पसंद करते हैं। मगर आप काले रंग की कार के क्या-क्या नुकसान हैं, इसके बारे में नहीं जानते होंगे, चलिए इस खबर में पढ़ते हैं कि काले रंग की कार को क्या खरीदने से बचना चाहिए। 

 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कार बाजार में एक से बढ़कर एक कंपनियां मौजूद हैं। हर कंपनी कई रंगों में अपनी कारों को बाजार में पेश करती है। कार खरीदने वाले अक्सर कार की खूबियों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल करते हैं। वहीं, कुछ सालों से अब कार की सुरक्षा से जुड़े फीचर्स के बारे में भी खुलकर डिटेल लेने लगे हैं। इसके अलावा एक चीज और है, वो है कार का रंग। जी हां, देश में काफी लोग काले रंग की कार खरीदते हैं, अगर आपके पास भी काले कलर की कार है तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल काले रंग की कार की कई कमियां होती हैं, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए। 

विज्ञापन

गर्मी में बढ़ जाती है परेशानी

देश के कार बाजार में काले रंग की कार की खूब बिक्री होती है। मगर काले रंग की कार गर्मी के मौसम में ज्यादा गर्मी अवशोषित करती है। ऐसे में कार के अंदर गर्मी का स्तर बढ़ जाता है। कार के केबिन में गर्मी बढ़ने की वजह से कार के एसी को ज्यादा काम करना पड़ता है। अगर तेज धूप में गलती से कुछ समय के लिए काले रंग की कार को खड़ा कर दिया जाए तो कार बहुत धूप की तपिश से बहुत गर्म हो जाती है। हालांकि, कई लोग काले रंग की कार को खरीदने से बचते भी हैं। 

धूल-मिट्टी होती है ज्यादा आकर्षित

अगर आपके पास काले रंग की कार है तो आपको बड़ा घाटा उठाना पड़ सकता है। दरअसल यह तो आप जानते ही होंगे कि देश की सड़कों पर काफी धूल-मिट्टी रहती है। ऐसे में काला रंग जल्दी गंदा होता है। ऐसे में काले रंग की कार पर धूल और मिट्टी ज्यादा आकर्षित होती है और ज्यादा चिपकती है। काले रंग की कार को नियमित तौर पर साफ करना पड़ता है। ऐसा न करने पर कार बहुत जल्दी गंदी हो जाती है। 
विज्ञापन

कलर फेडिंग की समस्या

काले रंग की कार में एक बड़ी दिक्कत और भी है। यह कारण जानकर आपको हैरानी हो सकती है, यह भी हो सकता है कि आप काले रंग की कार खरीदें ही नहीं। दरअसल काले रंग की कार में कलर फेडिंग की परेशानी हो सकती है। अगर काले रंग को नियमित तौर पर तेज धूप में खड़ा किया जाए तो कार का रंग हल्का पड़ने लगता है। ऐसे में कार की चमक कम हो जाती है और फिर कार देखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें