देश के कार बाजार में काले रंग की कार की खूब बिक्री होती है। मगर काले रंग की कार गर्मी के मौसम में ज्यादा गर्मी अवशोषित करती है। ऐसे में कार के अंदर गर्मी का स्तर बढ़ जाता है। कार के केबिन में गर्मी बढ़ने की वजह से कार के एसी को ज्यादा काम करना पड़ता है। अगर तेज धूप में गलती से कुछ समय के लिए काले रंग की कार को खड़ा कर दिया जाए तो कार बहुत धूप की तपिश से बहुत गर्म हो जाती है। हालांकि, कई लोग काले रंग की कार को खरीदने से बचते भी हैं।
अगर आपके पास काले रंग की कार है तो आपको बड़ा घाटा उठाना पड़ सकता है। दरअसल यह तो आप जानते ही होंगे कि देश की सड़कों पर काफी धूल-मिट्टी रहती है। ऐसे में काला रंग जल्दी गंदा होता है। ऐसे में काले रंग की कार पर धूल और मिट्टी ज्यादा आकर्षित होती है और ज्यादा चिपकती है। काले रंग की कार को नियमित तौर पर साफ करना पड़ता है। ऐसा न करने पर कार बहुत जल्दी गंदी हो जाती है।
काले रंग की कार में एक बड़ी दिक्कत और भी है। यह कारण जानकर आपको हैरानी हो सकती है, यह भी हो सकता है कि आप काले रंग की कार खरीदें ही नहीं। दरअसल काले रंग की कार में कलर फेडिंग की परेशानी हो सकती है। अगर काले रंग को नियमित तौर पर तेज धूप में खड़ा किया जाए तो कार का रंग हल्का पड़ने लगता है। ऐसे में कार की चमक कम हो जाती है और फिर कार देखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है।