फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Taxi: बंगलूरू की सड़कों पर फिर लौटी बाइक टैक्सी, कर्नाटक HC ने कहा- सरकार व्यापार पर रोक नहीं लगा सकती

Thu, 21 Aug 2025 08:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करीब दो महीने के बाद गुरुवार को बंगलूरू की सड़कों पर बाइक टैक्सी दोबारा दिखीं। हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा कि आखिर व्यापार पर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है, जबकि इसे नियंत्रित करना भी संभव है।
विज्ञापन
Bike Taxi - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब दो महीने के बाद गुरुवार को बंगलूरू की सड़कों पर बाइक टैक्सी दोबारा दिखीं। उबर, रैपिडो और ओला जैसी राइड-हेलिंग कंपनियों ने अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दीं। यह कदम कर्नाटक हाई कोर्ट के सवाल उठाने के बाद आया, जिसमें सरकार से बाइक टैक्सी पर पूरी तरह से रोक लगाने के बजाय उसे नियंत्रित करने की बात कही गई थी। एप पर फीचर उपलब्ध होते ही कई लोग इसका इस्तेमाल करने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 Lexus NX 350h: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 लेक्सस एनएक्स 350h, जानें कीमत और फीचर्स 

कोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल
बुधवार को हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा कि आखिर व्यापार पर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है, जबकि इसे नियंत्रित करना भी संभव है। चीफ जस्टिस विभु बखरू और जस्टिस सीएम जोशी की बेंच ने सरकार से कहा कि इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचा जाए, क्योंकि यह लोगों की आजीविका से जुड़ा मामला है। इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

यह भी पढ़ें - Hydrogen: नितिन गडकरी ने कहा- हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की जगह लेगा

Karnataka High Court - फोटो : ANI
सरकार को नीति बनाने का सुझाव
कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि हाई कोर्ट ने सरकार को एक महीने का समय दिया है, ताकि यह तय किया जा सके कि बाइक टैक्सी के लिए कोई नीति बनाई जाए या नहीं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोर्ट ने कंपनियों को औपचारिक रूप से संचालन की अनुमति नहीं दी है। फैसला प्रवर्तन एजेंसियों से चर्चा के बाद लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Jeep Recalls: जीप ने 80,000 Wrangler एसयूवी को किया रिकॉल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम की खराबी बनी वजह 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: यूपी की इन चार एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेगा फास्टैग वार्षिक पास, जानें वजह

13 राज्यों में मान्यता प्राप्त है बाइक टैक्सी
कोर्ट ने यह भी कहा कि देश के 13 राज्यों में बाइक टैक्सी को कानूनी रूप से मान्यता मिली हुई है। यह संविधान के अनुच्छेद 19(1)(g) के तहत संरक्षित एक वैध व्यापार है। कोर्ट ने यह भी कहा कि सीधे तौर पर रोक लगाना "प्रत्यक्ष प्रतिबंध" जैसा है, जबकि राज्य चाहे तो नियम बनाकर इसे नियंत्रित कर सकता है। केंद्रीय मोटर वाहन एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 में भी राज्यों की मंजूरी के अधीन बाइक टैक्सी की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fines: महाराष्ट्र सरकार ला रही है जुर्माना माफी योजना, 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि है बकाया 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन 

Bike Taxi - फोटो : ANI
आजीविका और जरूरत दोनों है बाइक टैक्सी
बाइक टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अदी नारायण ने कहा कि हाई कोर्ट की टिप्पणी ने यह साफ कर दिया है कि बाइक टैक्सी न सिर्फ कानूनी रूप से वैध हैं बल्कि शहरी परिवहन के लिए बेहद जरूरी भी हैं। उन्होंने कहा कि बाइक टैक्सी लोगों को सस्ती, सुरक्षित और तेज लास्ट-माइल कनेक्टिविटी देती हैं। यह किसी विलासिता की चीज नहीं बल्कि एक जरूरत है। कोर्ट ने यह भी माना कि यह ड्राइवरों की आजीविका की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।

यह भी पढ़ें - EV: शाओमी की टेस्ला और बीवाईडी को टक्कर देने की योजना, अब यूरोपीय बाजारों पर नजर 

यह भी पढ़ें - Volkswagen: प्रीमियम माने जाने वाले फीचर टच कंट्रोल को लेकर मुसीबत में फंसी फॉक्सवैगन, ग्राहकों ने किया मुकदमा
विज्ञापन

जून में लगा था बैन
गौरतलब है कि कर्नाटक में 16 जून को बाइक टैक्सी पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते ऑफिस जाने वाले कई लोग मजबूरी में महंगे ऑटो और कैब लेने लगे थे या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर रह गए थे। यह प्रतिबंध 2 अप्रैल को जस्टिस बी श्याम प्रसाद के आदेश के बाद लगाया गया था। जिसमें कहा गया था कि जब तक सरकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियम और गाइडलाइन नहीं बनाती, तब तक सेवाओं को बंद रखा जाए। 

यह भी पढ़ें - Car: वर्गीकरण विवादों को खत्म करने के लिए ऑटोमोबाइल पर प्रस्तावित GST दर में कटौती, हैचबैक पर टैक्स घटकर हो सकता है 28% से 18%  

यह भी पढ़ें - FASTag: क्या अब स्टेट हाईवे के लिए अलग से फास्टैग लेना पड़ेगा? वहां टोल शुल्क कैसे कटेगा? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें