फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से लोकप्रिय हो रही थंडरबर्ड 500 का हमने टेस्ट लिया

विज्ञापन
रॉयल एनफील्‍ड बुलेट 500 टेस्ट राइड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बदलते मोटरिंग वर्ल्ड में सबसे बड़ी चुनौती रॉयल एनफील्‍ड को मिली और कंपनी पर खुद को बदलने का बड़ा दबाव था। बुलेट के चाहने वालों की संख्या में भले ही कोई कमी नहीं आई लेकिन हर किसी की हसरत थी कि उनकी इस पसंदीदा बाइक में भी वो तकनीकि बदलाव आएं जो अन्य मोटरसाइकिलों में कंपनियां कर रही हैं। समय के साथ कदमताल करने की जरूरत को रॉयल एनफील्ड ने भी समझा लेकिन अपनी पहचान से कोई समझौता नहीं किया। बुलेट बदलने लगी और आज के युवा के हिसाब से बुलेट काफी बदल गई है। अब यह कई वेरिएंट व विभिन्न मॉडल के रूप में लोगों पर अपनी लोकप्रियता का जादू चला रही है। एक बार फिर से बुलेट का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। रॉयल एनफील्‍ड मौजूदा समय में थंडरबर्ड, क्लासिक, कांटीनेंटल जीटी और हिमालयन जैसी मोटरसाइकिलों को बाजार में बेच रही है। हमने इसकी थंडरबर्ड 500 को हाल ही में चलाया और जानने की कोशिश की कि बदलते समय के साथ यह मोटरसाइकिल युवा इंथ्यूजियाज्म के साथ खुद को कितना ढाल पाई है। 
विज्ञापन

दिखने में

रॉयल एनफील्‍ड थंडरबर्ड 500 टेस्ट राइड - फोटो : Amar Ujala
थंडरबर्ड 500 को बाजार में आए काफी दिन हो गया और अब यह मोटरसाइकिल न सिर्फ नंबर्स गेम में काफी आगे निकल चुकी है बल्कि अपनी विश्वसनीयता को भी इसने एक मजबूत छवि प्रदान की है। हमेशा से सामान्य व साधारण डिजाइन की अवधारणा का अनुसरण करने वाली इस मोटरसाइकिल में सुंदरता के नाम पर महज इसकी शक्तिशाली छवि समझ में आती है। इसे देखकर ही पता चल जाता है कि यह कितनी शक्तिशाली होगी। थंडरबर्ड 350 व 500 में डिजाइन के आधार पर कोई बदलाव नहीं किया गया है बस इनमें इंजन का हेरफेर है। यह एक सुपरबाइक नहीं है और न ही यह मोटरसाइकिल ऐसी किसी चीज का अनुसरण करती नजर आती है। यह एक सामान्य व सरल डिजाइन भाषा के साथ बड़े चेसिस व हैवी मेटल वाली एक मोटरसाइकिल है जिसे देखकर आप सिर्फ इतनी शिकायत कर सकते हो कि अगर इसका वजन कम होता तो इसका पावर टू वेट रेशियो दुरुस्त हो जाता और यह और अच्छा परफॉर्मेंस करती। लेकिन इसका जवाब ये है कि यह इसी रूप में शुरू से ही पसंद की गई है अगर रॉयल एनफील्‍ड ने इसके भारी-भरकम अंदाज से समझौता किया तो लोगों को महज निराशा हाथ लगेगी। यह आराम से क्रूज होती है और बिना थकाए दूर तक जाने की क्षमता रखती है। इसके कंफर्ट के बारे में हम आगे बात करेंगे।  

 

अच्छे माइलेज वाला इंजन 

रॉयल एनफील्‍ड थंडरबर्ड टेस्ट राइड - फोटो : Amar Ujala
अब इस मोटरसाइकिल में जिस इंजन का प्रयोग किया गया है वह काफी आधुनिक है। इसमें लगा इंजन सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, ट्विन स्पार्क, एयरकूल्‍ड इंजन लगा है इसकी क्षमता 499 सीसी की है। यह इंजन 27.2 बीएचपी की शक्ति 5250 आरपीएम पर देता है तथा इसका टॉर्क 41.3 एनएम का है जो कि 4000 आरपीएम पर पैदा होता है। इसमें डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक इग्निशन सिस्टम दिया गया है। इसके क्लच की बात करें तो यह वेट मल्टी प्लेट है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स लगा है जो इसके इंजन के हर रेव पर पूरी तरह से खुद को ढाल लेता है।  मैं इस मोटरसाइकिल का मुकाबला किसी और से सिर्फ इसलिए नहीं करता क्योंकि इसका अंदाज और इसका तरीका एकदम अलहदा है। इसका इंजन इतनी बड़ी क्षमता का होने के बावजूद काफी फ्यूल एफीसिएंट है। अगर आप एक कंसटेंट स्पीड पर बहुत कम शिफ्टिंग के साथ इसे राइड करेंगे तो आपको यह 40 किमीप्रली तक का माइलेज देती है। हालॉंकि आज के इस ट्रैफिक वाले माहौल में ऐसा संभव नहीं है। इसलिए मानकर चलिए कि आपको यह बाइक लगभग 25 किमीप्रली का माइलेज देगी। 

चलाने में है कैसी

रॉयल एनफील्‍ड थंडरबर्ड 500 टेस्ट राइड - फोटो : Amar Ujala
मैं इसका मुकाबला इसकी कम क्षमता वाली 350 सीसी वाली थंडरबर्ड से मानता हूं। 350 को मैंने पुणे में लगभग 400 किलोमीटर तक चलाया था और उस दौरान मैंने कई पहाड़ी रास्ते जैसे कि लवासा, लोनावला, माथेरन को कवर किया। लेकिन वहां पर राइडिंग के दौरान 195 किलो वाली हैवी बाइक के लिए मेरी चाहत थी कि इसका इंजन और बड़ा होना चाहिए। जब मैंने दिल्ली में 500 को चलाया तो एक चीज समझ में आ गई कि अगर मैंने इस बाइक को पुणे में चलाया होता तो मेरी वह ख्वाहिश पूरी हो जाती जिसकी मैं उम्मीद कर रहा ‌था। 120 किमीप्रघं की गति तक यह एकदम शान से कंट्रोल में रहकर चलती है लेकिन इसके ऊपर यह चली तो जाती है पर ऐसा लगता है कि इसके ऊपर चलाना सेफ नहीं रहेगा। यह एक क्रूजिंग मोटरसाइकिल है जिसका मकसद महज आराम से चलते हुए दूर तक जाना है। इसकी राइडिंग पोजीशन काफी आरामदायक है लेकिन कॉर्नर पर इसके बॉडी का वजन यह अहसास करवा देता है कि आप एक बहुत हैवी मोटरसाइकिल राइड कर रहे हैं। 

 

हमारी राय

रॉयल एनफील्‍ड थंडरबर्ड 500 टेस्ट राइड - फोटो : Amar Ujala
अगर आप एक राइडर हैं और लंबी दूरी तक बाइक चलाने का शौक रखते हैं तो लगभग 2 लाख रुपये कीमत वाली इस मोटरसाइकिल को खरीदकर निराश नहीं होंगे। लेकिन अगर आपका शौक सिर्फ एक बुलेट खरीदकर घर पर खड़ी करने का है तो 350 थंडरबर्ड खरीद लें ज्यादा अच्छा रहेगा और आप लगभग 50 हजार रुपये भी बचा लेंगे। अगर आपको एक बढ़िया माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल चाहिए तो फिर इसके बारे में ख्याल लाना भी नाइंसाफी होगा। यह मोटरसाइकिल शौकीनों की सवारी है इससे माइलेज नहीं बस सिर्फ एक फन की उम्मीद की जा सकती है। 

 
विज्ञापन

तकनीकि जानकारी 

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500 टेस्ट राइड। - फोटो : Amar Ujala
इंजन क्षमता व टाइप        499 सीसी, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक ट्विन स्पार्क, एयरकूल्‍ड अधिकतम शक्ति             27.2 बीएचपी @5250 आरपीएम  अधिकतम टॉर्क              41.3 एनएम @4000 आरपीएम व्हीलबेस                       1350 मिलीमीटर ग्राउंड क्लीयरेंस             140 मिलीमीटर लंबाई                           2060 मिलीमीटर चौड़ाई                          790 मिलीमीटर ऊंचाई                          1205 मिलीमीटर वजन                            195 किलोग्राम टैंक क्षमता                     20 लीटर फ्रंट टायर                      90/90-19 रियर टायर                    120/80-30 फ्रंट ब्रेक                       280 MM डिस्क, 2 पिस्टन कैलीपर रियर ब्रेक                     240 MM डिस्क सिंगल पिस्टन कैलीपर कीमत                         1.74 लाख एक्सशोरूम दिल्ली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें