फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125cc होंडा ग्राजिया स्कूटर खरीदने से पहले पढ़ लीजिए इसका रिव्यू

Mon, 13 Nov 2017 11:17 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Honda Grazia - फोटो : Honda
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया 125सीसी स्कूटर Honda Grazia उतारा है। यह कंपनी का सातवां स्कूटर है, जो खासतौर पर शहरी इलाकों के लिए बनाया गया है। तो अगर आप इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले विभिन्न ऑनलाइन मीडिया समूह के आधार पर बना हमारा रिव्यू पढ़ लीजिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Honda Grazia - फोटो : twitter
डिजाइन व स्टाइल
कंपनी ने इसे काफी हद तक स्टाइलिश बनाने की कोशिश की है। इसमें प्लास्टिक बॉडी दी गई है जिससे यह वजन में भी एक्टिवा के मुकाबले हल्का है। आगे की तरफ चौड़ा हेडलैंप दिया गया है। इसे छह कलर विकल्प में उतारा गया है। काले रंग के एलॉय व्हील दिए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Honda Grazia scooter
दिखने में यह दूसरे स्टूर्स से काफी अलग है। स्कूटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.3 लीटर है। डिजिटल डिस्प्ले से लैस इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ इसमें USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है जो लम्बे सफर के दौरान मोबाइल चार्ज करने में आपकी मदद करेगी। 

4 of 5
Honda Grazia scooter
इंजन व परफॉर्मेंस
इंजन की बात करें तो इसमें एक्टिवा वाला 124.9 सीसी, एयरकूल्ड, 4 स्ट्रॉक इंजन दिया गया है। यह 8.52 बीएचपी की पावर और 10.54 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। कंपनी ने इसे 'एडवांस्ड अरबन स्कूटर' बताया जो मेट्रो सिटीज के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। यह भारी वजन वाले व्यक्ति के साथ भी 80 kmph की रफ्तार तक पहुंच जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda Grazia
क्या आपको खरीदना चाहिए?
होंडा ग्राजिया का मुकाबला एक्टिवा 125, सुजुकी Access 125 और वेस्पा 125 से है। इसकी कीमत 57,897 रुपए से 62,269 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है। यह एक्टिवा और Access 125 से महंगा है, लेकिन दिखने में स्टाइलिश भी है। अगर आपको स्टाइलिश लुक चाहिए और प्लास्टिक बॉडी से कोई दिक्कत नहीं तो स्कूटर खरीदा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें