इंजन पंप में दिक्कत होने की वजह से भी कई बार बाइक का इंजन गर्म हो जाता है। ऐसे में इंजन के सभी हिस्सों तक ऑयल की सप्लाई नहीं होती है, इस वजह से बाइक का इंजन गर्म हो जाता है। ऑयल पंप की नियमित तौर पर जांच करवानी चाहिए, अगर कुछ दिक्कत लगे तो उसे बदलवा लें।
बाइक का इंजन अगर मानसून के दौरान भी गर्म हो जाए तो हो सकता है कि बाइक में इंजन ऑयल की कमी हो गई हो। ऐसे में इंजन के पार्ट्स में आपस में टकराव बढ़ जाता है, जिस वजह से इंजन से कई बार आवाज भी आनी शुरू हो जाती है। अगर बाइक में इंजन ऑयल का स्तर कम हो गया है तो उसे फिर से भर दें, मगर एक बार लेवल की जांच कर लें। साथ ही कई बार इंजन ऑयल काफी पुराना या फिर गंदा हो गया हो तो भी इंजन में दिक्कत आ सकती है।
कई बार बाइक के एयर फिल्टर में गंदी हवा जम जाती है। ऐसे में इंजन को सही से एयर प्रेशर नहीं मिलता है, जिस वजह से इंजन जल्दी गर्म हो सकता है। अगर एयर फिल्टर ज्यादा गंदा हो गया है तो किसी मैकेनिक से साफ करवाएं और अधिक परेशानी होने पर उसे बदलवा सकते हैं।
अगर बाइक का इंजन बहुत ज्यादा गर्म हो गया है तो हो सकता है कि बाइक में कोई बड़ी खराबी आ गई है। इंजन गर्म होने का मतलब है कि इंजन में किसी तरह की जैसे कूलेंट या फिर बाइक के पंखे में दिक्कत आ गई है। ऐसे में बाइक के कूलेंट लेवल की जांच करें। साथ ही अगर कूलेंट फैन में कोई परेशानी है तो किसी अच्छे मैकेनिक से इसकी जांच करवाएं।