फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सेकेंड में ही बिक गई सारी रॉयल एनफील्ड Stealth Black बाइक, ये थी खास वजह

Fri, 15 Dec 2017 04:23 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ज्यादा पावरफुल इंजन वाली क्लासिक 500 को Stealth Black' कलर के साथ लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी 15 लिमिटेड एडिशन Stealth Black क्लासिक 500 मोटरसाइकिलों की ऑनलाइन बिक्री की थी। खास बात यह थी कि ये मोटरसाइकिल नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स द्वारा चलाई गई थीं।
विज्ञापन


चेन्नई स्थित पावरफुल दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड ने इन 15 बाइकों को ऑनलाइन बिक्री के लिए रखा था। कंपनी दावा करती है कि ये बाइकें मात्र 15 सेकेंड में ही बिक गई। NSG ने इस साल सितंबर में 8000 किलोमीटर की 'फाइट अगेंस्ट टेरर' अभियान में इन्हें चलाया था।

पढ़ें: आने वाली है देश की पहली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक, 3 सेकेंड में पकड़ेगी 100km/h की स्पीड 

इस अभियान का मकसद लोगों को आंतकवाद के खिलाफ जागरुक करना था। इन 15 बाइकों की बिक्री से मिली राशि दिव्यांग बच्चों को दी जाएगी। कंपनी ने इस बाइक पर NSG चिन्ह सजाया था जो खरीददारों के लिए इसे अन्य क्लासिक 500 से अलग बनाती है। 
विज्ञापन


इन बाइकों की बिक्री 13 दिसंबर को कंपनी की वेबसाइट पर होनी थी। सेल में हिस्सा लेने के लिए ग्राहकों को पहले रजिस्टर करने था। इस दौरान ग्राहक को एक यूनीक कोड दिया गया। बाइक की कीमत  1.90 लाख रुपए थी, हालांकि बुकिंग के लिए मात्र 15 हजार रुपए ही देने थे। 
विज्ञापन

                                           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें