फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावा की नई मोटरसाइकिल पेराक का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से नाता?

Mon, 19 Nov 2018 03:11 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
jawa perak
विज्ञापन
जावा मोटरसाइकिल ने हाल ही में अपने तीन मॉडल जावा, जावा42 और जावा पेराक के साथ भारतीय बाजार में  वापसी की है। जावा पेराक बाइक को सबसे पहले सन् 1946 में पेरिस मोटरसाइकल शो में लोगों के सामने पेश किया गया। जिसमें इसने गोल्ड मेडल हासिल किया। लुक्स पावर और कीमत तीनों में ही जावा की पेराक बाकि दोनों बाइक्स से अलग है। आइए जानते हैं, कैसे जावा पेराक बाकि दोनों से अलग है 
विज्ञापन


 

Jawa motorcycle
क्या है जावा पेराक (jawa Perak) में खास  
जावा इंडिया के मुताबिक पेराक देश की ऐसी पहली बाइक है जिसे फैक्ट्री में कस्टामाइज किया गया है। आमतौर पर बाइक्स को ग्राहक लोकल मार्केट में अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाते हैंं। पेराक को डिजाइन करते वक्त बॉबर स्टाइल को ध्यान में रखा गया है। बाइक के इंजन को पूरी तरह से ब्लैक मैट शेड से पेंट किया गया है। सीट की बात करें तो इसमें हैंगिंग सीट दी गई है जिसकी सतह नीचे से उठी हुई है।
विज्ञापन

jawa motorcycle
बता दें,चेक गणराज्य की कंपनी जावा द्वितीय विश्वयुद्ध के समय एक बाइक को डिजाइन कर रही थी। लेकिन युद्ध के दौरान जावा को इस बाइक का प्रॉडक्शन रोक दिया। हालांकि, कंपनी के मालिक ने बिना किसी को बताये 250cc वाली इस मोटरसाइकल पर काम करते रहे। 

बाइक के फ्यूल टैंक को और साइड पैनल पर भी ब्लैक मैट पेंट देखने को मिलता है। इसके साथ ही बाइक के रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक को ड्युअल चैनल ABS, रियर डिस्क ब्रेक और न्यू स्विंगआर्म जैसे कई फीचर्स से लैस किया गया है।  कंपनी ने जावा पेराक की कीमत को जावा42 से 25 हजार रुपए ज्यादा रखा है, जिसके बाद इसकी कीमत 1.89 लाख रुपए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें