हीरो मोटोकॉर्प ने आखिरकार अपनी सबसे पावरफुल बाइक करिज्मा जेडएमआर को अपग्रेड करके बाजार में उतार दिया है। ये बाइक पूरी तरह से एक स्पोर्ट्स बाइक के लुक और डिजाइन में है।
साथ ही कंपनी ने इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का भी इस्तेमाल किया है जो किफायती फ्यूल खर्च के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है। कंपनी ने बाइक को मजबूत बनाया रखने के लिए इसके सस्पेंशन और ब्रेक सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया है।
बाइक में कंपनी ने कॉस्मैटिक और मकैनिकल बदलाव किए हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने करिज्मा जेडएमआर के फ्रंट को बदलकर नया लुक देने की कोशिश की है।
नए फीचर्स, पावरफुल परफॉर्मेंस
बाइक कई फीचर्स अपडेट किए गए हैं। करिज्मा जेडएमआर 5 स्पीड मेन्युअल गियरबॉक्स दिए गए हैं। इनके अलावा नई स्टाइल बॉडी पैनल्स, डीआरएल और रिवाइज्ड टेल लैंप भी शामिल किए गए हैं।
हीरो करिज्मा जेएमआर में पहले जैसा पावरप्लांट दिया गया है। कंपनी ने इस बाइक में एयर कूल्ड, 4 स्ट्रॉक, सिंगल सिलेंडर, ओएचसी, फ्यूल इंजेक्शन, ऑयल कूल्ड 232 सीसी इंजन पर है जो 20पीएस की पावर और टार्क 19.7एनएम देगी। इस बाइक की टॉप स्पीड 129किमी प्रति घंटा है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 15.3 लीटर है।
हीरो मोटोकॉर्प करिज्मा जेडएमआर की कीमत 1,04,986 रुपए (एक्स शोरूम, पुणे) तय की गई है।