अमेरिका की मोटरसाइकिल कंपनी पॉलारिस अपने सब्सिडरी ब्रांड 'इंडियन मोटरसाइकल्स' के तहत भारतीय बाजार में 2014 इंडियन चीफ रेंज उतार चुकी है। कंपनी ने 2015 की तैयारी भी कर ली है, इंडियन मोटरसाइकल्स ने 2015 इंडियन स्कॉट बाइक की बुकिंग शुरू कर चुकी है।
2015 इंडियन स्कॉट बाइक की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है। ये बाइक 1131सीसी, लिक्वड कूल्ड वी-ट्विन इंजन पर काम करती है।
2015 इंडियन स्कॉट बाइक के बारे में बात करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर, पॉलारिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पंकज दूबे ने कहा 'यूएस में इंडियन स्कॉट लॉन्च पूरी तरह कामयाब रहा, बाइक के दीवाना में इस बाइक को लेकर काफी उत्साह है। नए मॉडल को पुरानी विरासत और नई मॉर्डन तकनीकी के साथ डिजाइन किया गया है। अब हम भारतीय बाइक दीवानो को जल्द इंडियन स्कॉट से रू-ब-रू करने वाले हैं।'