फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bentely Bentayga: बेंटले की नई बेंटायगा का हुआ भारत में डेब्यू, जानें क्या है खासियत और कितनी है कीमत

Fri, 20 Jan 2023 05:11 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बेंटले की ओर से नई बेंटायगा को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से पेश की गई नई बेंटायगा में क्या खूबियां हैं और किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते है।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : bentley motors

लग्जरी कार बनाने के लिए दुनियाभर में अलग पहचान बनाने वाली कंपनी बेंटले की ओर से भारतीय बाजार में नई बेंटायगा का डेब्यू किया गया है। कंपनी ने इस नई बेंटायगा में कई शानदार फीचर्स जोड़ें हैं। इस लग्जरी कार की क्या कीमत है और इसमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। हम इस खबर में इसकी जानकारी आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

पेश हुई नई बेंटायगा

2 of 8
For Reference Only - फोटो : bentley motors
बेंटले की ओर से भारतीय बाजार में बेंटायगा का नया वर्जन पेश किया गया है। कंपनी की ओर से बेंटायगा का एक्सटेंडिड वर्जन लाया गया है। इस वर्जन में सामान्य बेंटायगा के मुकाबले ज्यादा जगह होगी जिससे सफर के दौरान ज्यादा आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत
विज्ञापन

सामान्य बेंटायगा से कितनी अलग

3 of 8
For Reference Only - फोटो : bentley motors
बेंटले की ओर से बेंटायगा को भी बिक्री के लिए ऑफर किया जाता है लेकिन अब कंपनी ने इसका एक्सटेंडिड वर्जन भी पेश किया है। सामान्य बेंटायगा के मुकाबले में इसका व्हीलबेस 2995 सेमी की जगह 3175 सेमी हो गया है। यानि कि अब यह सामान्य के मुकाबले 180 एमएम ज्यादा बड़ी है। बढ़ोतरी के बाद इसकी कुल लंबाई 5322 एमएम हो गई है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज

कैसी हैं सीट्स

4 of 8
For Reference Only - फोटो : bentley motors
बेंटायगा में कंपनी ने नई सीट्स को ऑफर किया है। कंपनी के मुताबिक यह अब तक की सबसे ज्यादा आधुनिक सीटें हैं। इन्हें 22 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें दुनिया का पहला ऑटो क्लाईमेट सेंसिंग सिस्टम और पाएश्चर एडजस्टिंग तकनीक को भी दिया गया है। ऑटो क्लाईमेट सेंसिंग सिस्टम के जरिए कार खुद से ही यात्री के शरीर के तापमान के मुताबिक कार का तापमान सेट करने में मदद करती है। वहीं पएश्ख्र एडजस्टिंग तकनीक के जरिए सीट को बैठने वाले के शरीर की बनावट के मुताबिक एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे सफर के दौरान आराम और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके साथ ही इसमें आराम बढ़ाने के लिए 16 एडजस्टमेंट दी गई हैं, जिसमें हीटिंग, वेंटिलेशन और पांच तरह के मसाज प्रोग्राम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

5 of 8
For Reference Only - फोटो : bentley motors
बेंटायगा एक्सटेंडेड व्हीलबेस के दो बेहतर स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय से ही कंपनी ने उपलब्ध करवाए हैं। इनमें 22 इंच के 10-स्पोक टायर्स, ब्राइट लोअर बम्पर ग्रिल्स, एज़्योर कढ़ाई और बैजिंग शामिल हैं। साथ ही अतिरिक्त सुविधाओं में खासतौर पर बनाई गई क्विलटेड सीट्स, मूड लाइटिंग, हीटेड स्टीयरिंग व्हील को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: लेक्सस ने दिखाई मिड साइज लग्जरी एसयूवी RX 350h, जानें कैसे हैं फीचर्स और कब होगी लॉन्च
विज्ञापन

हो सकती है कस्टमाइज्ड

6 of 8
For Reference Only - फोटो : bentley motors
बेंटले की ओर से अपने ग्राहकों को सुविधा दी गई है कि वह अपनी पसंद के मुताबिक कार के इंटीरियर में बदलाव करवा सकते हैं। इससे यह कार दुनिया की कुछ सबसे ज्यादा कस्टमाइज्ड कारों की लिस्ट में शामिल हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में टोयोटा ने दिखाई लैंड क्रूजर 300, जानें क्या है खासियत और कीमत
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

7 of 8
For Reference Only - फोटो : bentley motors
बेंटले की ओर से नई बेंटायगा में चार लीटर का 32 वॉल्व ट्विन स्क्रॉल टर्बोचार्ज्ड वी8 पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे कार को 542 बीएचपी और 770 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इतने दमदार इंजन की बदौलत कार को जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 4.6 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 290 किलोमीटर प्रति घंटा की है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में टोयोटा ने काट कर दिखाई इनोवा हाईक्रॉस, देखने आ रही भीड़
विज्ञापन

क्या है कीमत

8 of 8
For Reference Only - फोटो : bentley motors
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब भारत में भी एक्सटेंडिड व्हीलबेस वाली बेंटायगा को ऑर्डर किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी एक्स शोरुम कीमत छह करोड़ रुपये तय की है, लेकिन कस्टमाइज्ड करवाने के बाद उसी के मुताबिक दाम में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें