फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Platina 110: बजाज ने लॉन्च की एबीएस के साथ प्लेटिना 110, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल

Tue, 20 Dec 2022 02:23 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजाज ऑटो की ओर से 110 सीसी सेगमेंट में प्लेटिना को एबीएस के साथ लॉन्च किया गया है। बाइक में एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर के आने के बाद यह पहले के मुकाबले और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

देश के प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल बजाज की ओर से 110 सीसी के सेगमेंट में प्लेटिना को नए सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इस खबर में हम बाइक के अन्य फीचर्स की जानकारी के साथ ही इसकी कीमत की जानकारी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

सुरक्षित हुई प्लेटिना

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

बजाज की प्लेटिना पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित बाइक बन गई है। कंपनी की ओर से इस बाइक में एबीएस जैसा सेफ्टी फीचर जोड़ दिया है। इस फीचर के मिलने के बाद यह 100 और 110 सीसी के सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक होगी जो एबीएस ऑफर करेगी।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

विज्ञापन

एबीएस से होगा फायदा

3 of 7
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

एंटी ब्रेक सिस्टम के कारण यह फायदा होगा कि जब भी अचानक ब्रेक लगाए जाएंगे तो बाइक पूरी तरह से कंट्रोल में रहेगी जिससे हादसा होने का खतरा काफी कम हो जाएगा। इसके साथ ही बाइक को पूरी तरह से रोकने में भी पहले के मुकाबले कम समय लगेगा।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशान

बजाज मोटरसाइकिल के प्रेजिडेंट ने कही यह बात

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

नई प्लेटिना 110 एबीएस के लॉन्च के मौके पर कंपनी के मोटरसाइकिल डिविजन के प्रेजिडेंट सारंग कनाडे ने कहा कि भारत में दुनिया भर में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें से 45 फीसदी दुर्घटनाएं दो पहिया वाहन से होती हैं। भारतीय उपभोक्ता के बारे में हमारी समझ बताती है कि कम्यूटर सवारों को अक्सर पैनिक ब्रेकिंग स्थिति का सामना करना पड़ता है। नई प्लेटिना 110 एबीएस के साथ, हम अचानक आने वाली स्थितियों में भी सवारों को पूरा नियंत्रण देना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि दो पहिया सवार जो कठिन राइडिंग परिस्थितियों का सामना करते हैं, वे अपने और अपने प्रियजनों को सर्वश्रेष्ठ ब्रेकिंग तकनीक के साथ सुरक्षित रखने के लिए प्लेटिना 110 एबीएस को खरीदने पर विचार करेंगे।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

विज्ञापन

कैसा है इंजन

5 of 7
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 115.45 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यलू इंजेक्टिड इंजन मिलेगा जिससे 8.6 बीएचपी और 9.81 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होगा। बाइक को पांच गियर वाले ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जा रहा है।
 

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

6 of 7
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

प्लेटिना 110 एबीएस में कंपनी ने पीछे की ओर ड्यूल स्प्रिंग शॉक अर्ब्जाबर दिए हैं जबकि आगे की ओर टैलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क बाइक में दिए गए हैं। एबीएस के साथ आगे के पहिए में डिस्क और पीछे की ओर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कीमत

7 of 7
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

बाइक की कीमत की बात करें तो दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 72224 रुपये है। वहीं इसके मौजूदा वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 68544 रुपये है।
 

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें