फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: नवरात्र पर टॉप गियर में ऑटोमोबाइल बाजार, चार दिनों में दो हजार वाहनों की डिलीवरी

Tue, 08 Oct 2024 02:12 PM IST
अमर शर्मा हर्ष मिश्रा, नोएडा

सार

नवरात्र पर टॉप गियर में ऑटोमोबाइल बाजार, चार दिन में 2000 वाहनों की हुई डिलीवरी। पिछले वर्ष का टूटा रिकॉर्ड, 250 करोड़ के बिके वाहन, महंगे वाहन खरीदने में लोगों की दिलचस्पी
विज्ञापन
Car Showroom - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के मौके पर ऑटोमोबाइल बाजार टॉप गियर में है। जिले में केवल चार दिनों में ही दो हजार वाहनों की डिलीवरी हो चुकी है। इस बार वाहनों की बिक्री ने बीते वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते वर्ष नवरात्र के शुरुआती चार दिनों में 1700 वाहनों की डिलीवरी ही हुई थी। इस बार अब तक बिके वाहनों की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। 
विज्ञापन

दो हजार वाहनों में अबतक 800 चार पहिया तो 1200 दो पहिया वाहनों की डिलीवरी हुई है। चार पहिया में भी लोग महंगे वाहन खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहीं हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों में टैक्स में छूट के कारण इनके पंजीकरण की संख्या काफी अच्छी है।

अहम है कि इस वर्ष नवरात्र पर विभाग की ओर से चार हजार वाहनों की डिलीवरी का अनुमान लगाया गया था। लेकिन दो हजार वाहन चार दिनों में ही बिक गए हैं। ऐसे में अब अधिकारी वाहनों की बिक्री की संख्या छह हजार तक जाने का अनुमान लगा रहे हैं। विभाग की ओर से समय पर आरसी जारी करने के लिए स्टाफ की संख्या में भी इजाफा किया गया है। 

गौतमबुद्धनगर के एआरटीओ डॉ सियाराम वर्मा ने कहा, "इस बार अनुमान से भी अधिक वाहनों का पंजीकरण हो रहा है। छह हजार वाहनों के रजिस्टर्ड होने का अनुमान है। इसके लिए विभाग ने भी सभी तरह की तैयारी कर ली हैं।"

जाहिर है कि हिंदू मान्यता के अनुसार नवरात्र नए कार्यों के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में लोगों ने सितंबर माह से ही वाहनों की बुकिंग करानी शुरू कर दी थी। वहीं, नवरात्र ही नहीं इस बार धनतेरस, दिवाली समेत पूरे त्योहारी सीजन में खासा कारोबार होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार लग्जरी वाहनों की बुकिंग भी खासी संख्या है।

50 लाख से ज्यादा कीमत के करीब 175 वाहनों की डिलीवरी हो चुकी है। जबकि बीते वर्ष चार दिनों में 95 लग्जरी वाहन ही बिके थे। अधिक वाहनों के पंजीकरण से परिवहन विभाग के राजस्व में भी खासा बढ़ोतरी होगी।

त्योहारी सीजन में जमकर बिकेंगे वाहन
परिवहन विभाग के अनुसार त्योहारी सीजन में जमकर वाहनों की बिक्री होने जा रही है। सेमीकंडक्टर चिप की उपलब्धता से समय पर वाहनों की डिलीवरी होना, इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड वाहनों पर टैक्स में छूट के चलते लोग अधिक से अधिक वाहन ले रहे हैं। इससे कारोबार में तो बढ़ोतरी हो ही रही है बल्कि परिवहन विभाग के खाते में भी खासा राजस्व जमा हो रहा है। 
विज्ञापन

हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक का पंजीकरण अच्छा
इस बार इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों का पंजीकरण अच्छा हो रहा है। इसका कारण टैक्स में शत प्रतिशत छूट माना जा रहा है। करीब 450 हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण अब तक हो चुका है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें