फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Porche: मार्क जकरबर्ग ने पत्नी के लिए पोर्शे की इस कार को मिनीवैन में बदल दिया, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश

Mon, 07 Oct 2024 08:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने दो कस्टम-डिजाइन किए गए पोर्शे के बारे में बताया है।
विज्ञापन
Mark Zuckerberg customises Porche Cayenne Turbo GT for Wife Pricilla Chan - फोटो : Instagram/@Zuck
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने दो कस्टम-डिजाइन किए गए पोर्शे के बारे में बताया है। एक खुद के लिए और एक अपनी पत्नी प्रिसिला चैन के लिए एक अनोखी मिनीवैन। इस खबर को शेयर करते हुए, जकरबर्ग ने अपने लिए एक टूरिंग पैकेज के साथ Porsche 911 GT3 (पोर्शे 911 जीटी3) और प्रिसिला के लिए एक कस्टमाइज्ड Porsche Cayenne Turbo GT (पोर्शे कैयेन टर्बो जीटी) मिनीवैन की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। 
विज्ञापन

अपनी पोस्ट में, जकरबर्ग ने बताया कि यह मिनीवैन उनकी पत्नी की ख्वाहिश का नतीजा है।

जकरबर्ग ने लिखा, "नया साइड क्वेस्ट। प्रिसिला एक मिनीवैन चाहती थी, इसलिए मैं कुछ ऐसा डिजाइन कर रहा हूं जिसके बारे में मुझे पूरा यकीन है कि वह मौजूद होना चाहिए: एक पोर्शे कैयेन टर्बो जीटी मिनीवैन।"

उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रोजेक्ट पोर्शे और मशहूर वेस्ट कोस्ट कस्टम्स के बीच एक सहयोग था। "हिज एंड हर" के सेट को पूरा करने के लिए, जकरबर्ग ने अपने लिए एक मैनुअल जीटी 3 टूरिंग भी ऑर्डर कर दिया।


जकरबर्ग के इंस्टाग्राम पोस्ट में आकर्षक डिजाइन दिखाए गए, जिससे फॉलोअर्स को उनके निजी और पारिवारिक जीवन की झलक मिली।

प्रिसिला चैन ने मजाकिया अंदाज में पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "उन्होंने बूस्ट मोड लगाया है। जब मैं ड्रॉप ऑफ के लिए लेट हो जाऊंगी तो???"

जकरबर्ग ने अपने लिए जो पोर्शे 911 GT3 चुना है, वह अपने हाई परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। और इसमें एक टूरिंग पैकेज है जो उत्साही लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो ज्यादा संयमित स्टाइल पसंद करते हैं।

दूसरी ओर, कस्टम पोर्शे कैयेन टर्बो जीटी मिनिवैन एक अनोखी रचना है। जिसे खासतौर पर प्रिसिला चैन के परिवार के अनुकूल गाड़ी के अनुरोध को पूरा करने के लिए बनाया गया है। 

पोर्शे कैयेन के एंट्री-लेवल मॉडल की कीमत करीब 90,000 डॉलर से शुरू होती है। हालांकि, टर्बो जीटी पैकेज, जिसमें ज्यादा पावरफुल इंजन और स्पोर्टी एक्सटीरियर जैसी बेहतर परफॉरमेंस फीचर्स शामिल हैं, इसकी कीमत को काफी बढ़ा देते हैं। कैयेन के इस खास वर्जन की कस्टमाइजेशन के आधार पर कीमत अतिरिक्त 100,000 डॉलर हो सकती है। जो कार की कुल कीमत को दो लाख डॉलर (करीब 1 करोड़ 68 लाख रुपये) तक पहुंचा सकती है। 

वेस्ट कोस्ट कस्टम्स, एक लोकप्रिय कस्टम कार शॉप है और हाई-एंड ऑटोमोटिव बिल्ड के लिए जाना जाता है। इसके साथ जकरबर्ग का सहयोग कार की विशिष्टता को और बढ़ाता है। यह दुकान दुनिया भर में मशहूर हस्तियों और कार उत्साही लोगों के लिए वाहनों को कस्टमाइज करती रही है। 
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब कारों के लिए जकरबर्ग की पसंद ने ध्यान आकर्षित किया है। पहले भी उन्हें कई तरह की कारों में देखा गया है। जिसमें ब्लैक Acura TSX (एक्यूरा टीएसएक्स), Volkswagen Golf GTI (फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई) हैचबैक और Honda Fit (होंडा फिट) जैसी मामूली कारों से लेकर Pagani Huayra (पगानी हुयरा) जैसी हाई-एंड लग्जरी कारें शामिल हैं। पगानी हुयरा जो एक इतालवी स्पोर्ट्स कार है जिसकी कीमत 10 लाख डॉलर से ज्यादा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें