फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: टाटा, टोयोटा की हुई अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री, जानें अन्य कंपनियों का जुलाई में क्या रहा हाल

Mon, 01 Aug 2022 07:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाहन निर्माता कंपनियों ने जुलाई 2022 के लिए अपने पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की बिक्री के आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए हैं। मारुति सुजुकी के साथ ही ह्यूंदै, महिंद्रा, किआ ने जुलाई के महीने में बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, टोयोटा, टाटा ने भी इस महीने में सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है।
विज्ञापन
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Auto Sales Report July 2022: वाहन निर्माता कंपनियों ने जुलाई 2022 के लिए अपने पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की बिक्री के आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के साथ ही ह्यूंदै, महिंद्रा, किआ ने जुलाई के महीने में बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, Toyota (टोयोटा) और Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एलान किया है कि उन्होंने इस महीने में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है। 
विज्ञापन

2022 Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सोमवार को बताया कि उसने जुलाई महीने में कुल 175,916 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि 2021 के इसी महीने में 162,462 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस कुल बिक्री संख्या में से 155,605 यूनिट्स घरेलू बाजार में बिकी, जबकि बाकी 20,311 यूनिट्स को विदेशों के बाजारों में निर्यात किया गया। जहां देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने हाल के दिनों में मुश्किलों का सामना किया है, वहीं छोटे और हैचबैक सेगमेंट पर इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है, जबकि ग्रैंड विटारा को फ्लैगशिप वाहन के रूप में पेश करने से कंपनी अब पहले से बड़े दायरे में अपनी बिक्री को बढ़ाने का संकेत दे रही है। 

मारुति सुजुकी की कुल घरेलू यात्री वाहन बिक्री पिछले महीने 142,850 यूनिट्स रही, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 133,732 यूनिट्स थी। अन्य ओईएम को बिक्री 9,939 यूनिट्स रही और निर्यात 20,311 यूनिट्स रहा।
 

Toyota Fortuner GR Sport - फोटो : Toyota
Toyota Kirloskar Motor
Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने सोमवार को एलान किया कि कंपनी ने जुलाई 2022 में कुल 19,693 यूनिट्स बेचीं। जो भारत में अपनी स्थापना के बाद से किसी एक महीने में निर्माता द्वारा की गई अब तक की सबसे ज्यादा थोक बिक्री है। यह पिछले साल की इसी अवधि में हुई थोक बिक्री की तुलना में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टीकेएम ने जुलाई 2021 में 13,105 गाड़ियां बेची थीं जबकि जून 2022 में 16,500 यूनिट्स की थोक बिक्री की। यह 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

Toyota Fortuner GR Sport - फोटो : Toyota
टीकेएम के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग, अतुल सूद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ने कहा, "जुलाई का महीना कंपनी के लिए शानदार रहा है। बिक्री के मामले में और साथ ही भारत में "बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिफिकेशन" की दिशा में हमारे प्रयास के रूप में भी। हमने उच्च मात्रा वाले बी एसयूवी सेगमेंट- अर्बन क्रूजर हाइरायडर में पहले सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन को पेश किया। इस मॉडल को खूब पसंद किया गया है और प्रतिक्रिया असाधारण रही है, विशेष रूप से स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए ग्राहक की पसंद, दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और बिक्री के मामले में टोयोटा के वैश्विक कौशल को दोहराती है। हम इस तरह की उत्साहजनक प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं और ब्रांड में अपना विश्वास रखने के लिए अपने ग्राहकों को धन्यवाद देते हैं।" 

Tata Motors Cars - फोटो : Tata Motors
Tata Motors
भारत में टॉप तीन कार निर्माताओं में से एक Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री में 57 प्रतिशत की शानदार छलांग लगाई है। कार निर्माता ने पिछले महीने 47,505 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में 30,185 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कुल मिलाकर, टाटा मोटर्स ने जुलाई में 81,790 वाहन बेचे, जिसमें कमर्शियल व्हीकल्स और निर्यात की गई यूनिट्स भी शामिल हैं। पिछले साल जुलाई में 54,119 यूनिट्स की तुलना में कुल बिक्री भी 51 फीसदी बढ़ी है। 

Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की बिक्री में सबसे बड़ा उछाल पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में रहा है। Nexon EV और Tigor EV की 4,022 यूनिट्स की बिक्री के साथ, Tata Motors ने EV की बिक्री में 566 प्रतिशत की भारी उछाल देखी, जबकि पिछले साल जुलाई में यह सिर्फ 604 यूनिट थी। यात्री वाहन खंड में, टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक वाहनों ने पिछले महीने इसकी कुल बिक्री में आठ प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया।

Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने जुलाई में अपनी कुल वाहनों की बिक्री में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। जो पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 60,249 यूनिट्स की तुलना में जुलाई, 2022 में 63,851 यूनिट्स थी। कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले महीने 50,500 यूनिट्स की रही, जो कि 2021 के जुलाई में 48,042 यूनिट्स की तुलना में 5.1 प्रतिशत का इजाफा है। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता का निर्यात 9.4 प्रतिशत बढ़कर 13,351 यूनिट्स हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 12,207 यूनिट्स था।

2022 Hyundai Tucson Facelift - फोटो : For Reference Only
कंपनी की हाल ही में पेश की गई एसयूवी Tucson (ट्यूशॉ) को भी ग्राहकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। इस एसयूवी को इस महीने लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने 50,000 रुपये की टोकन राशि पर इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। ग्राहक नए मॉडल को देश भर के 125 शहरों में फैले कंपनी के 246 सिग्नेचर आउटलेट्स पर बुक कर सकते हैं और साथ ही इसे ऑनलाइन चैनलों के जरिए भी बुक कर सकते हैं। ह्यूंदै मोटर इंडिया के निदेशक - बिक्री, विपणन और सेवा, तरुण गर्ग ने कहा, "हम भारतीय ऑटो उद्योग की भविष्य की संभावनाओं के प्रति आशावादी बने हुए हैं।"
 

Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
Mahindra 
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सोमवार को बताया कि उसने जुलाई महीने में कुल 56,148 वाहन बेचे, जिनमें से लगभग आधे एसयूवी लाइनअप से थे। साल 2020 में लॉन्च की गई अपडेटेड Thar (थार) और 2021 में लॉन्च की गई XUV700 की अपार सफलता, महिंद्रा को शानदार मुनाफा दे रहे हैं। 

Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
ऐसा लगता है कि महिंद्रा भारतीय कार बाजार के लिए एक निर्धारित एसयूवी-केंद्रित रणनीति है और इसकी लेटेस्ट पेशकश Scorpio-N (स्कॉर्पियो-एन) इसका एक साफ संकेत है। स्कॉर्पियो-एन को मौजूदा स्कॉर्पियो मॉडल के साथ बेचा जाएगा, भले ही दोनों वाहन एक दूसरे से बहुत अलग हैं। पिछले शनिवार को इस एसयूवी के लिए बुकिंग विंडो खुलने के महज एक घंटे में स्कॉर्पियो-एन को एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिल गई। डिलीवरी 26 सितंबर से शुरू होने वाली है और दिसंबर के आखिर तक डिलीवरी के पहले बैच को पूरा करने का लक्ष्य है।

Kia Sonet Facelift and Kia Seltos Facelift - फोटो : Kia India
Kia
Kia India (किआ इंडिया) ने सोमवार को जुलाई में थोक बिक्री में 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 22,022 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। जबकि 2021 के जुलाई में 15,016 यूनिट्स की बिक्री कर पाई थी। पिछले महीने, वाहन निर्माता ने सेल्टोस की 8,451 यूनिट्स, सोनेट की 7,215 यूनिट्स, कैरेंस की 5,978 यूनिट्स और कार्निवल की 288 यूनिट्स की बिक्री की थी। कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी की भारतीय शाखा ने इस वर्ष 2021 में 28 प्रतिशत की संचयी बढ़ोतरी के साथ उद्योग की रफ्तार को पीछे छोड़ दिया। यह ऑटो इंडस्ट्री की 16 प्रतिशत की ग्रोथ रेट से बहुत ज्यादा है। 

Kia Carens - फोटो : Kia
कंपनी को अपने सभी मॉडलों के लिए ग्राहकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वाइस प्रेसिडेंट और सेल्स एंड मार्केटिंग के प्रमुख हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, "सप्लाई चेन में धीरे-धीरे सुधार और ब्रांड के लिए हमारे ग्राहकों का निरंतर प्यार किआ इंडिया के विकास को रफ्तार दे रहा है।"

Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
Skoda
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने जुलाई में बिक्री में 44 फीसदी की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। कार निर्माता ने पिछले महीने 4,447 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 3,080 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हालांकि, पिछले महीने तुलना में चेक कार निर्माता के जुलाई की बिक्री के आंकड़े काफी कम हैं। जून के उच्चतम स्तर के बाद भारत में स्कोडा के लिए महीने-दर-महीने 25 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है, जब उसने 6,025 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन

Skoda Kushaq Monte Carlo Edition - फोटो : Skoda
इस साल जून में, स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी मासिक बिक्री में एक नई ऊंचाई हासिल की थी, जब कार निर्माता ने 6,025 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। भारत में कारों की बिक्री शुरू करने के बाद से यह स्कोडा ऑटो इंडिया के लिए अब तक का सबसे अच्छा महीना था। इससे पहले कार निर्माता के लिए सबसे अच्छे महीना इस साल मार्च में आया था जब उसने 5,608 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले दो महीनों की तुलना करें तो स्कोडा की बिक्री में कुछ कमी आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें