Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने सोमवार को एलान किया कि कंपनी ने जुलाई 2022 में कुल 19,693 यूनिट्स बेचीं। जो भारत में अपनी स्थापना के बाद से किसी एक महीने में निर्माता द्वारा की गई अब तक की सबसे ज्यादा थोक बिक्री है। यह पिछले साल की इसी अवधि में हुई थोक बिक्री की तुलना में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टीकेएम ने जुलाई 2021 में 13,105 गाड़ियां बेची थीं जबकि जून 2022 में 16,500 यूनिट्स की थोक बिक्री की। यह 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
Toyota Fortuner and Legender
- फोटो : Toyota India
टीकेएम के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग, अतुल सूद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ने कहा, "जुलाई का महीना कंपनी के लिए शानदार रहा है। बिक्री के मामले में और साथ ही भारत में "बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिफिकेशन" की दिशा में हमारे प्रयास के रूप में भी। हमने उच्च मात्रा वाले बी एसयूवी सेगमेंट- अर्बन क्रूजर हाइरायडर में पहले सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन को पेश किया। इस मॉडल को खूब पसंद किया गया है और प्रतिक्रिया असाधारण रही है, विशेष रूप से स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए ग्राहक की पसंद, दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और बिक्री के मामले में टोयोटा के वैश्विक कौशल को दोहराती है। हम इस तरह की उत्साहजनक प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं और ब्रांड में अपना विश्वास रखने के लिए अपने ग्राहकों को धन्यवाद देते हैं।"
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota
उन्होंने कहा, "जब से हमने भारत में परिचालन शुरू किया है, पिछले महीने की बिक्री भी एक महीने में टीकेएम की तब तक की सबसे अधिक थोक बिक्री थी। यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और लीजेंडर जैसे हमारे सेगमेंट के अग्रणी मॉडलों की लोकप्रियता को भी पुष्ट करता है। ऑल-न्यू ग्लैंजा के साथ-साथ अर्बन क्रूजर भी तेजी से बढ़ रहा है और साथ ही बहुत उत्साहजनक बुकिंग ऑर्डर भी दे रहा है। कैमरी हाइब्रिड और वेलफायर भी ग्राहकों के अच्छे ऑर्डर हासिल करना जारी रखे हुए हैं।"