फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेक्स्ट जेनरेशन Maruti Celerio जल्द हो सकती है लॉन्च, देगी Hyundai Santro को टक्कर

Mon, 21 Jan 2019 06:55 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti celerio]
विज्ञापन

नई वैगन आर और बलेनो के बाद अब मारुति एक और कार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति अब सिलेरियो का अपग्रेड वर्जन लाने की तैयारी कर रही है, जो लेटेस्ट Heartect प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। साथ ही सिलेरियो के अपग्रेड वर्जन में इंजन को भी अपग्रेड किया जाएगा। जानतें हैं नई सलेरियो में क्या होंगी खासियतें...

विज्ञापन

 

आ सकता है 1.2 लीटर का इंजन

उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति वैगन आर के बाद मारुति सिलेरियो को भी 1.2 लीटर के सीरीज वीवीटी पेट्रोल इंजन में अपग्रेड किया जा सकता है। वैगन आर का नया इंजन Heartect प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। मारुति स्विफ्ट और मारुति इग्निस को भी Heartect प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है।
 

796 सीसी का इंजन बंद कर सकती है मारुति

maruti suzuki
असल में मारुति सुजुकी अपनी अल्टो और ओमनी में आने वाले 796 सीसी के 3 सिलेंडर इंजनों को बंद करने की योजना बना रही हैं, जिसे वह इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करे देगी। मारुति की कोशिश है कि अप्रैल 2020 से पहले ही सभी इंजनों को बीएस-6 मानकों के अनुरुप बना दिया जाए। वहीं सिलेरियो की टक्कर हुंडई सैंट्रो से भी है, जो पिछले साल ही लॉन्च हुई थी।
 

हुंडई सैंट्रो से मिल रही टक्कर

santro 2018
वहीं मारुति ने साल 2018 में एक लाख से ज्यादा सिलेरियो की बिक्री की थी। लेकिन सैंट्रो के आने बाद सिलेरियो की सेल पर जबरदस्त प्रेशर है। ऐसे में मारुति सिलेरियो में बीएस-6 मानक वाला 1.2 लीटर का के सीरीज इंजन लगाया जा सकता है। कंपनी ने सिलेरियो को 2014 के ऑटोएक्सपो में लॉन्च किया था। वहीं 2017 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया।
 
विज्ञापन

मिल सकता है स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

maruti suzuki celerio x
वैगन आर में आ रहा के12 सीरीज का इंजन 83 बीएचपी की पॉवर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन को भी सपोर्ट करता है। वहीं नेक्स्ट जेनरेशन सिलेरियो में इंजन के अलावा स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं वर्तमान में सिलेरियो में आ रहा के10बी सीरीज का 1.0 लीटर इंजन 67 एचपी की पॉवर और 90 एनएम का टॉर्क देता है, जो 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है। वहीं इसका सीएनजी वर्जन 59 पीएस की पॉवर और 78 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि इसका माइलेज 31.79 किमी प्रति लीटर तक का है।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें