कार के xDrive30d वेरिएंट में 3-लीटर वाला 6-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 261 बीएचपी की पावर और 620 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी स्पीड को लेकर कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट मात्र 6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ेगा।
वहीं इसके xDrive20d वेरिएंट में 2-लीटर वाला 4-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 188 बीएचपी का पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार यह वेरिएंट 8 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ेगा।
कंपनी ने इसके पेट्रोल वेरिएंट में 2-लीटर का 4-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 248 बीएचपी का पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह वेरिएंट 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकडत्रने में महज 6.3 सेकंड का समय लेगा।
इस एसयूवी में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक टेलगेट,BMW iDrive सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ, 16-स्पीकर से हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसमें सेफ्टी के तौर पर 6-एयरबैग्स,Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स, रियर व्यू कैमरा, स्टैबिलिटी कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
बात करें कीमत की तो xDrive20d M Sport X वेरिएंट की कीमत 60.60 लाख रुपए ,xDrive30d M Sport X वेरिएंट की कीमत 65.90 लाख रुपए और पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 63.50 लाख रुपए है।