टोयोटा ने मार्केट में मौजूद अपनी बेहद ही पॉपुलर इनोवा क्रिस्टा, इनोवा क्रिस्टा टुअरिंग स्पोर्ट और फॉर्च्यूनर को एक साथ अपडेट किया है । कंपनी ने अपनी इन नई कारों में नए सेफ्टी फीचर्स के साथ-साथ कई लेटेस्ट टेक्निकल अपडेट भी किये हैं। नई कारो में में एमरजेंसी ब्रेक सिग्नल, रियर फॉग लैंप, फ्रंट एलईडी फॉग लैंप और एंटी थेफ्ट अलार्म के साथ ग्लास ब्रेक और अल्ट्रासोनिक सेंसर स्टैंडर्ड के तौर पर दिया जायेगा ।
इसके अलावा इनोवा क्रिस्टा और इनोवा क्रिस्टा टुअरिंग स्पोर्ट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ऑडियो कंट्रोल, पावर-फोल्डिंग ORVMs, पैडल लैंप्स और स्पीड सेंसेटिव डोर लॉक/अनलॉक दिये गए हैं।