फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ला के मालिक Elon Musk ने बेटे का नाम रखा X Æ A-12, सोशल मीडिया पर मीम और कमेंट्स की बाढ़, बदलना पड़ सकता है नाम

Thu, 07 May 2020 02:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) और अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी SpaceX (स्पेस एक्स) के सीईओ Elon Musk (एलन मस्क) ने अपने नवजात बच्चे का ऐसा अनोखा नाम रखा, जिससे दुनिया अचरज में पड़ गई। मस्क की गर्लफ्रेंड और संगीतकार Grimes (ग्रिम्स) ने मंगलवार को उनके पहले बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk with his newborn baby - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपति मस्क ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने बच्चे की फोटो दुनिया के साथ शेयर की और लिखा- ए बेबी बॉय (लड़का है)। 
विज्ञापन


जब लोगों ने बच्चे के नाम के बारे में पूछना शुरू किया, तो मस्क ने ट्विटर पर अपने 33.7 मिलियन फॉलोअर्स को बताया कि उसका नाम X Æ A-12 होगा। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बच्चे का जन्म हो चुका है और मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 
 

इसके बाद मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने भी ट्विटर पर बच्चे का नाम बताया और इस नाम के हर अक्षर के बारे में विस्तार से बताया। ग्रीम्स ने अपने बेटे के नाम X Æ A-12 की ऐसे व्याख्या की- 

X - the unknown variable 
Æ - my elven spelling of Ai (love &/or Artificial intelligence)
A-12 = precursor to SR-17 (our favorite aircraft).  No weapons, no defenses, just speed.  Great in battle, but non-violent

(A=Archangel, my favorite song) 
( metal rat)
   

 

 

लेकिन मस्क और उनकी गर्लफ्रेंड ने बच्चे का जो नाम रखा उससे लोग आश्चर्य में पड़ गए और इससे सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर मीम और तरह-तरह की व्याख्याएं देने लगे। 
   
 


 



 

2018 में मस्क और ग्रिम्स के संबंधों का खुलासा
एलन और ग्रिम्स ने मई 2018 मेट गाला में अपने संबंधों का खुलासा किया था। 32 साल की ग्रिम्स का वास्तविक नाम क्लेयर बाउचर है। ग्रिम्स ने इंस्टाग्राम पर जनवरी में खुलासा किया था कि वह जल्द मां बनने वाली हैं और बच्चे के पिता मस्क हैं। रोलिंग स्टोन को दिए एक इंटरव्यू में भी ग्रिम्स ने कहा था कि मस्क उसके बच्चे के पिता हैं। 



 
विज्ञापन

जन्म प्रमाणपत्र मिलने में संकट
हालांकि मस्क को अपने गृह राज्य कैलिफोर्निया में अपने बेटे का नाम दर्ज कराने में कुछ कानूनी चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। कैलिफोर्निया के कानून के मुताबिक नाम में सिर्फ अंग्रेजी के 26 अक्षर हो सकते हैं। उसमें नंबर या सिंबल नहीं हो सकता है। ऐसी स्थिति में अगर उनके बेटे का नाम X Æ A-12 रहा तो उसे जन्म प्रमाणपत्र नहीं मिल सकता।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें