फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: एलन मस्क ने ट्विटर पर पूछा- टेस्ला स्टॉक का 10 फीसदी बेच दूं? यूजर्स ने कहा- बेच दो, जानें पूरा मामला

Mon, 08 Nov 2021 12:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता अमेरिकी कंपनी Tesla (टेस्ला) के सीईओ एलन मस्क को टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी का लगभग 10 प्रतिशत बेच देना चाहिए। ट्विटर पोल पर 57.9 प्रतिशत लोगों ने ऐसा कहा है।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता अमेरिकी कंपनी Tesla (टेस्ला) के सीईओ एलन मस्क को टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी का लगभग 10 प्रतिशत बेच देना चाहिए। ऐसा सोशल मीडिया ट्विटर पर मस्क के पूछे गए सवाल पर वोट देकर अपनी राय जाहिर करने वाले लोगों में से  57.9 प्रतिशत लोगों ने कहा है।  मस्क ने अपने ट्विटर पोल पर सोशल मीडिया नेटवर्क के यूजर्स से पूछा था कि क्या उन्हें हिस्सेदारी बेचनी चाहिए।
विज्ञापन


वोटिंग के नतीजे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मस्क ने कहा कि वह किसी भी परिणाम को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। मस्क ने कहा, "मैं किसी भी परिणाम को स्वीकार करने के लिए तैयार था।" एलोन मस्क द्वारा पूछे गए पोल पर 3.5 मिलियन (35 लाख) से अधिक यूजर्स ने वोट किया था।

यदि मस्क टेस्ला में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी, जैसा कि उन्होंने ट्विटर पर प्रस्तावित किया था, तो इसका मूल्य लगभग 21 अरब डॉलर हो सकता है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एलन मस्क ने शनिवार को ट्वीट कर अपने फॉलोअर्स से पूछा कि क्या उन्हें इलेक्ट्रिक कार कंपनी में अपने 10 फीसदी हिस्सेदारी को बेच देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस पोल का जो भी नतीजा होगा वह उसे स्वीकार करेंगे। मस्क ने शनिवार को कहा, "टैक्स से बचने का एक साधन होने के कारण हाल ही में बहुत कुछ अवास्तविक फायदा हुआ है, इसलिए मैं अपने टेस्ला स्टॉक का 10 प्रतिशत बेचने का प्रस्ताव करता हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि वह कहीं से नकद वेतन या बोनस नहीं लेते हैं और सिर्फ स्टॉक रखते हैं।

मस्क के 10 फीसदी शेयर की कीमत
टेस्ला के सीईओ ने पहले कहा था कि उन्हें अगले तीन महीनों में बड़ी संख्या में स्टॉक ऑप्शन का प्रयोग करना होगा, जिससे एक बड़ा टैक्स बिल तैयार हो जाएगा। अपने कुछ स्टॉक बेचने से टैक्स का भुगतान करने के लिए कुछ पैसे आ सकते हैं। रॉयटर्स की गणना के मुताबिक, इस साल 30 जून तक, टेस्ला में एलन मस्क की हिस्सेदारी लगभग 170.5 मिलियन शेयरों तक आ गई और शुक्रवार की क्लोजिंग के आधार पर 10 प्रतिशत बेचने पर 21 बिलियन डॉलर के करीब होगी।

टैक्स नहीं देने का आरोप
दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा मामला मस्क के उस बयान के एक हफ्ते बाद आया है जब मस्क ने ट्विटर पर कहा कि वह टेस्ला की हिस्सेदारी में 6 अरब डॉलर बेचेंगे और इसे United Nations' World Food Program (संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम) (WFP) को दान कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए संयुक्त राष्ट्र WFP को इस बारे में अधिक जानकारी का खुलासा करना होगा कि उसने अपना पैसा कैसे खर्च किया। मस्क पर इतने अमीर व्यक्ति होने के बावजूद टैक्स नहीं देने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें