फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Tata Tigor टर्बो पेट्रोल वेरिएंट जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग का स्पाई वीडियो आया सामने

Mon, 07 Dec 2020 03:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tata Tigor Facelift (For Reference Only) - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन
भारत में कई कॉम्पैक्ट सेडान में से एक Tata Tigor (टाटा टिगोर) को एक बड़ा अपडेट मिलना तय है। Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी इस लोकप्रिय कार के नेक्सट जेनरेशन मॉडल को इस बार टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के रूप में लॉन्च करने वाली है। टाटा मोटर्स के बहुत जल्द टिगोर को टर्बो पेट्रोल ऑप्शन के साथ पेश करने की संभावना है। टाटा टिगोर की भारतीय सड़कों की टेस्टिंग की जा रही है। इस कार की टेस्टिंग का एक वीडियो लीक हो गया है। 
विज्ञापन

 

सामने आया टेस्टिंग वीडियो
रिपोर्ट के मुताबिक टाटा की नई कार 2021 Tata Tigor टर्बो पेट्रोल की मुंबई में टेस्टिंग की जा रही थी। ऑटोमोबाइल प्रेमी डॉ. हमजा सोलकार ने इस वीडियो को शेयर किया है। बता दें कि टिगोर और कंपनी की हैचबैक कार टियागो बीएस-4 इंजन के दौर में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध थे। 
 

लुक और डिजाइन
नई टिगोर की टेस्टिंग के दौरान कार की बॉडी पूरी तरह ढकी हुई होने की वजह से कार के लीक हुए स्पाइ वीडियो में इसके डिजाइन के बारे में कुछ खास पता नहीं चल पाया है। वीडियो में 2021 टाटा टिगोर काफी हद तक मौजूदा टिगोर वाला लुक दे रही है। कंपनी इसमें JTP वेरिएंट वाले अतिरिक्त बॉडी ग्राफिक्स और डिकैल्स नहीं देगी। जेटीपी वेरिएंट में कंपनी ने सस्पेंशन में भी बदलाव किया था जिससे कार चलाने के अनुभव और हैंडलिंग को बेहतर बनाया गया था। टाटा टिगोर जेटीपी वेरिएंट की ऊंचाई भी थोड़ी कम की गई थी। 
 

फीचर्स
नई 2021 टिगोर में कंपनी कई फीचर्स की पेशकश कर सकती है। इसमें 15 इंच के ड्यूल टोन एलॉय व्हील्स, डीफॉगर, रियर वाइपर और रियर पार्किंग कैमरा के अलावा और भी कई शानदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। 
 

इंजन
रिपोर्ट के मुताबिक नई टिगोर में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। टाटा मोटर्स इस इंजन को नेक्सॉन में इस्तेमाल कर चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी 2021 टिगोर के लिए इस इंजन में कुछ बदलाव कर इसे थोड़ा डीट्यून कर सकती है। जिसके बाद यह इंजन नई टिगोर में 150Nm के पीक टॉर्क पर 112bhp का पावर देगा। कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिए जाने की संभावना है। 
 
विज्ञापन

इंटीरियर
कार के स्पाई वीडियो में कार का इंटीरियर दिखाई नहीं दे रहा। इसमें किसी खास बदलाव की संभावना कम दिखाई दे रही है। हालांकि, नई 2021 टिगोर के इंटीरियर में नयापन देने के लिए इसे स्पोर्टी लुक एंड फील दिया जा सकता है। टाटा नई 2021 टिगोर को अगले साल तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग डिटेल्स के बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें