Tata Motors ने इस साल टियागो और टिगोर जेटीपी से खूब सुर्खियां बटोरी। तो वहीं नेक्सन को भी एएमटी वर्जन के साथ लांच किया। लगातार नए प्रोडक्ट लेकर आ रही टाटा 2019 में भी अपनी कुछ नयी गाड़ियों को पेश करेगी। जो टाटा के लिए गेम चेंजर साबित होंगे। आइए आपको बताते हैं टाटा की ऐसी गाड़ियों के बारे में जो 2019 में लांच होंगी।
विज्ञापन
2 of 5
tata harrier suv
Tata Harrier
टाटा हैरियर को 2018 आॅटो एक्सपो में H5X कांसेप्ट SUV के नाम से पेश किया गया। टाटा हैरियर को एक गेम चेंजर माना जा रहा है। कंपनी ने टीजर जारी कर इस कार से पर्दा उठाया। जिसके बाद इसके इंटीरियर डिजाइन और बाहरी लुक्स सामने आए। हालांकि कार की कीमत को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। हैरियर कार को लैंडरोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंजरोवर के डी 8 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
हैरियर कार में फिएट से लिया गया 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा, जो Jeep Compass में मिलता है। लेकिन हैरियर में यह इंजन जीप से कम पावर 140 बीएचपी जनरेट करेगा। टाटा की इस कार में शहर के साथ ऑफ-रोडिंग के लिए कई ड्राइव मोड हो सकते हैं। Tata Harrier जनवरी 2019 में लांच की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
Tata tiago xz+
Tata H7x
Tata H7X को कई बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टाटा की यह कार 7-सीटर SUV होगी। हालांकि यह कार हैरियर की तरह ही Omega Arc प्लैटफॉर्म पर बनाई गई है, जो फैमिली कार सेगमेंट से अलग जगह बनाएगी। कार को लेकर फिलहाल कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन खबरे आ रही हैं कि यह महिंद्रा एक्सयूवी को चुनौती देगी। इसकी कीमत 15-20 लाख रुपए तक हो सकती है। इस कार को 2019 के अंत तक लांच किया जाएगा।
4 of 5
Tata 45x
Tata 45x
टाटा भारत में इस कार के जरिये पहली बार प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एंट्री करेगी। टाटा की 45x कार लुक्स के मामले में अपने सेगमेंट की कार मारुति बलेनो और हुंडई आई20 जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों को टक्कर देगी। इस कार के कॉन्सेप्ट मॉडल को कंपनी ने 2018 के आॅटो शो में पेश किया था। कार में टियागो वाला पेट्रोल और डीजल इंजन हो सकता है। इस कार को अगले साल के अंत तक बाजार में पेश किया जा सकता है।
बता दें,हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमत 40,000 रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है। जिन्हे 1 जनवरी, 2019 से लागू किया जाएगा। हालांकि टाटा मोटर्स ने इसके पीछे बढ़ती इनपुट लागत और ईंधन की कीमतों का हवाला दिया है।