इंटीरियर का टीजर जारी
टाटा मोटर्स द्वारा साझा की गई टीजर तस्वीर से पता चलता है कि माइक्रो एसयूवी डुअल-टोन कलर थीम के साथ आएगी। टीजर के मुताबिक, टाटा पंच में डुअल-टोन इंटीरियर थीम के साथ एसी वेंट्स पर कलर्ड एक्सेंट मिलेगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि एक्सेंट का रंग कार के एक्सटीरियर कलर की तरह है या नहीं।
इसके अलावा इंटीरियर की बात करें, तो इसमें बड़ा आरामदायक केबिन मिलेगा, जिसमें पांच लोग बैठ सकेंगे। इसके टॉप वैरिएंट में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ फ्लोटिंग डिस्प्ले यूनिट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इसके अलावा पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, कप होल्डर्स के साथ रिअर आर्मरेस्ट, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रिअर पार्किंग कैमरा मिलेगा। वहीं इस सेगमेंट में पहली बार टाटा पंच में हिल डिसेंट कंट्रोल के साथ सैंड, मड और रॉक ट्रैक्शन मोड्स मिलेंगे।