जबरदस्त बढ़ी बिक्री
मार्च 2021 के आंकड़ों की बात करें तो टाटा मोटर्स की बिक्री में 505 फीसदी का जबरदस्त इजाफा हुआ है। टाटा मोटर्स ने मार्च 2021 में 66,609 यूनिट्स की कुल घरेलू बिक्री है, वहीं 2020 में मार्च के महीने में 11,012 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं टाटा को उम्मीद है फैक्टरी फिटेड सीएनजी कारों के आने से उसकी बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
वहीं फैक्टरी सीएनजी किट के आने से ग्राहकों को भी फायदा होगा। पेट्रोल-डीजल के मुकाबले सीएनजी की कीमतें फिलहाल आधी के लगभग हैं। साथ ही ग्राहकों को ज्यादा माइलेज भी मिलेगा। हाालंकि सीएनजी फिटेड कारें आम पेट्रोल कारों के मुकाबले महंगी होंगी। चूंकि सीएनजी किट से इंजन के आउटपुट पर असर पड़ता है, इसलिए माना जा रहा है कि टाटा मोटर्स अपनी एंट्री केवल कार टाटा टियागो, अल्ट्रोज और टिगोर में सीएनजी का विकल्प देंगी। मारुति सुजुकी की कारों की तरह सीएनजी किट भी फैक्टरी फिटेड होंगी।
टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज इंजन
इन तीनों कारों में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन, 3-सिलेंडर, पेट्रोल मोटर मिलती है, जो 6000 आरपीएम पर 86 पीएस की पावर और 3300 आरपीएम पर 113 एनएम का पीक टॉर्क देती है। वहीं सीएनजी वैरिएंट में केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा। उम्मीद जताई जा रही है सीएनजी किट के साथ ये कारें 30 किमी प्रति किग्रा तक का माइलेज देंगी।
30 से 50 हजार रुपये तक महंगी
वहीं टियागो की कीमतों की बात करें, तो पेट्रोल मैऩु्अल वैरिएंट्स की कीमत 4.85 लाख रुपये 6.32 लाख रुपये तक है। जबकि ऑटोमैटिक वैरिएंट्स की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू है। जबकि टॉप स्पेसिफिकेशन वाले वैरिएंट की कीमत 6.84 लाख रुपये है।
जबकि अल्ट्रोज में भी यही इंजन मिलता है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.69 लाख रुपये से 8.25 लाख रुपये तक है। वहीं अल्ट्रोज केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही आती है।
सबकॉम्पैक्ट सेडान कार टिगोर के मैनुअल वैरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये से 7.11 लाख रुपये तक है। इसके ऑटोमैटिक XMA और XZA+ की कीमत 6.61 लाख रुपये से 7.63 लाख रुपये तक है।
माना जा रहा है कि ये तीनों ही कारें सीएनजी वैरिएंट्स के साथ आने के बाद महंगी हो जाएंगी। इनकी कीमतों में 30 से 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि फैक्टरी फिटेड सीएनजी किट के साथ ये कारें इसी वित्तीय वर्ष 2021-22 में उपलब्ध हो जाएंगी।