फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर महीने में बढ़ी Suzuki के दोपहिया वाहनों की खरीदारी, भारत में बिके 65195 यूनिट्स

Sun, 04 Oct 2020 05:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Suzuki Gixxer SF 250 - फोटो : Suzuki Motor
विज्ञापन
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) के लिए सितंबर महीना काफी मिला जुला रहा। पिछले साल के मुकाबले कंपनी की कुल बिक्री में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन भारतीय बाजार में इसके दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ी है। सितंबर 2020 में सुजुकी ने घरेलू बाजार में अपने कुल 65,195 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने 63,382 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। यानी घरेलू बाजार में कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री में 2.86 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 

निर्यात में आई गिरावट


सितंबर महीने में कंपनी के निर्यात में भारी गिरावट दर्ज की गई। सितंबर 2020 में सुजुकी ने कुल 6466 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की। सितंबर 2019 की तुलना में इस साल सितंबर महीने में कंपनी के निर्यात में 37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।


 

कुल वाहनों की घटी बिक्री


सितंबर 2020 में सुजुकी के कुल (घरेलू+निर्यात) वाहनों के 71,661 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने 73,658 वाहनों की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल सितंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री में 2.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

Suzuki Gixxer 155 और Gixxer 250 सीरीज के नए कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च

Suzuki Gixxer SF 250 - फोटो : Suzuki
सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन इस साल अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस मौके पर कंपनी ने दुनिया भर में अपनी कारों और दोपहिया वाहनों के स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया है। इसी कड़ी में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारतीय बाजार में Gixxer 155 और Gixxer 250 सीरीज के लिए नए कलर वेरिएंट पेश किए। 

भारतीय बाजार में Suzuki Gixxer SF 250 अब नई ट्राइटन ब्लू / सिल्वर कलर स्कीम में उपलब्ध है। Suzuki Gixxer SF 250 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत अब 1.76 लाख रुपये है, जबकि नए ट्राइटन ब्लू कलर वेरिएंट की कीमत 1.77 लाख रुपये है, जो स्टैंडर्ड वेरिएंट से थोड़ी महंगी है।

सुजुकी की 100वीं वर्षगांठ के समारोह के हिस्से के रूप में Gixxer 250 स्ट्रीट-फाइटर को सुजुकी रेसिंग ग्राफिक्स के साथ नए मेटालिक ट्राइटन ब्लू शेड में पेश किया गया है। बता दें कि कंपनी ने 2020 ऑटो एक्सपो में ट्राइटन ब्लू शेड वेरिएंट को पेश किया था। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत1.65 लाख रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें