फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के झटके से उबरी Royal Enfield, सितंबर महीने में 60000 से ज्यादा बिके मोटरसाइकिल

Sun, 04 Oct 2020 04:48 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Social Media
विज्ञापन
Royal Enfield की मोटरसाइकिलों की बिक्री में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है। सितंबर महीने में कंपनी के 60000 से भी ज्यादा यूनिट्स की बाजार में बिक्री हुई। दरअसल सितंबर महीने में ऑटो इंडस्ट्री में लगभग हर जगह बढ़त देखने को मिली, जिसका असर रॉयल एनफील्ड पर भी दिखा। हालांकि, महामारी के कारण अभी भी कंपनियों को कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल लॉकडाउन के बाद जब शोरूम खुलने लगे, तो हर जगह बस यही सवाल था कि क्या ग्राहक महामारी के दौर में वाहनों की खरीदारी करेंगे, लेकिन जिस तेजी से ऑटो सेक्टर ने रिकवरी की है उससे अब हालात तेजी से सुधर रहे हैं।

Royal Enfield ने मई महीने में 20,000 मोटरसाइकिलों की बिक्री की थी। वहीं, अगस्त महीने में कंपनी ने 50000 मोटरसाइकिलों की बिक्री का आंकड़ा पार किया। जबकि, अब सितंबर महीने में कंपनी ने 60000 मोटरसाइकिलों की बिक्री का भी आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन


 

भारतीय बाजार में बढ़ी Royal Enfield की बिक्री


भारतीय बाजार की बात करें तो सितंबर 2020 में Royal Enfield के कुल 55,910 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने 54,858 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी भारतीय बाजार में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

अगस्त महीने से तुलना की जाए तो सितंबर महीने में कंपनी की बिक्री 17.5 फीसदी बढ़ी है। बता दें कि अगस्त 2020 में कंपनी के 47,571 यूनिट्स भारतीय बाजार में बिके थे।

 
विज्ञापन

Royal Enfield के निर्यात में आई गिरावट


एक्सपोर्ट की बात करें तो सितंबर 2020 में Royal Enfield ने कुल 4,131 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने 4,642 वाहनों का निर्यात किया था। पिछले साल की तुलना में कंपनी के निर्यात में 11 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें