एशिया की सबसे बड़ी हेलमेट निर्माता, स्टीलबर्ड हेलमेट ने अमेरिकी कंपनी ब्लोअर के साथ एक बार फिर से एक नई हेलमेंट रेंज "ब्राट" को लॉन्च किया है। अमेरिकी कंपनी ब्लोअर सावर्जनिक सुरक्षा उत्पादों के बाजार के लिए हाई परफॉर्मेंस, प्रोटेक्टिव यूनिफार्म अप्रेरल को विकसित और निर्माण करती है।
यह सहभागिता भारतीय बाजार में ब्लोयर हेलमेट लाइनअप के विस्तार को आगे बढ़ाएगी और जल्द ही इस सहभागिता से तैयार किए जाने वाले और भी कई हेलमेट लॉन्च किए जाएंगे।
स्टीलबर्ड हेलमेट अपने फिनिश और इनोवेटिव फीचर्स के लिए जाने जाते हैं और ब्राट हेलमेट भी अपने ब्रांड की साख के अनुसार राइडर्स के स्टाइल और सुरक्षा की जरूरतों के स्तर को पूरा करते हैं।
प्रभावी प्रदर्शन और हर डिटेल पर अच्छी तरह से ध्यान देकर तैयार किया गया स्टीलबर्ड-ब्राट, इनोवेटिव फीचर्स और सुरक्षा मानकों का एक सही मिक्स है क्योंकि यह यूरोपीय और आईएसआई, दोनों मानकों को पूरा करता है। हेलमेट ड्यूल सर्टीफिकेशन प्राप्त हैं, जिनमें ईसीई 22.05 और आईएसः 4151 शामिल हैं।
यह हेलमेट स्टाइल के साथ ही अत्यधिक सुरक्षा प्रदान करता है। ब्राट हाई इम्पैक्ट वाले थर्मोप्लास्टिक शेल बेस के साथ तैयार किए जाते हैं जो किसी भी हादसे के मामले में किसी भी तरह की टक्कर से बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करते हैं। ये हेलमेट बेहद मजबूत होने के साथ ही वजन में भी हलके हैं। इनको हाई इम्पैक्ट इंजीनियरिंग ग्रेड वर्जिन प्लास्टिक से बनाया गया है।
स्टीलबर्ड हेलमेट के एमडी राजीव कपूर ने कहा, "ब्राट हेलमेट डिजाइनर इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ ही कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ तैयार किए गए हैं। ये आज के युवाओं के लिए बेहद सटीक हैं। अपनी बेजोड़ गुणवत्ता, विश्व स्तर के सुरक्षा मानकों और आकर्षक और वाइब्रेंट रंग ग्राफिक के साथ हाई इंटरनेशनल स्टाइल के साथ ये हेलमेट युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह उन सभी के लिए पसंदीदा है जो एक ऐसे हेलमेट की तलाश में हैं जो सुपर स्टाइलिश, कॉम्पैक्ट, आरामदायक और सुरक्षित है।"
इसके अलावा, राइडर के आराम को ध्यान में रखते हुए, ब्राट को "रिच" फैब्रिक के साथ तैयार किया गया है जो कि हानिकारक कैमिकल्स से पर्यावरण की जांच और सुरक्षा के लिए एक यूरोपीय नियामक प्राधिकरण है। ये फैब्रिक राइडर को गर्मियों के मौसम में भी लंबी सवारी के दौरान ताजादम बनाए रखते हैं। इसके अतिरिक्त, इस हेलमेट में अधिकतम आराम के साथ राइडर्स को राइड का पूरा आनंद प्रदान करने के लिए तुरंत रिलीज होने वाले मैकेनिज्म वाला बकल भी दिया गया है।
ग्राहक इस हेलमेट को स्टीलबर्ड आउटलेट और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस हेलमेट की कीमत 5149 रुपये रखी है। हेलमेट शानदार फिनिश और आकर्षक और वाइब्रेंट कलर ग्राफिक्स और कलर्स में उपलब्ध है। इसमें व्हाइट ब्लैक, इंडिगो ब्लू ब्लैक, ग्रे ब्लैक, ब्लैक व्हाइट, ब्लैक येलो, ब्लैक टाइटेनियम और ब्लैक रेड जैसे रंग शामिल हैं। ये हेलमेंट रेंज एक्सएक्सएस से एक्सएल साइज तक में उपलब्ध हैं।