फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर : 15 अगस्त को होगा लॉन्च, फुल चार्ज में चलता है 240 किमी, ओला को देगा कड़ी टक्कर

Tue, 03 Aug 2021 05:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने मंगलवार को एलान किया है कि वह अपना पहला फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 अगस्त को लॉन्च करने वाली है।
विज्ञापन
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Simple One High Range Electric Scooter Launch Soon: बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने मंगलवार को एलान किया है कि वह अपना पहला फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। सिंपल वन को पहले 2021 की पहली छमाही में बिक्री के लिए उतारा जाना था, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया था। कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को 15 अगस्त, 2021 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर भी जारी किया था। 
विज्ञापन


ओला को कड़ी टक्कर देगा सिंपल वन
बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक ने भी मंगलवार को ही घोषणा की है कि वह अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को 15 अगस्त को लॉन्च करेगी। भारत में इस समय कई इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देंगे। लेकिन इनमें से सिंपल वन एक हाई रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर जहां फुल चार्ज में 150 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकता है, वहीं सिंपल वन इलेक्ट्रीक स्कूटर के बारे में कहा जा रहा है कि यह फुल चार्जिंग के बाद 240 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। ऐसे में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंपल वन से जबरदस्त टक्कर मिल सकती है। 

बैटरी और टॉप स्पीड

अब तक इस स्कूटर को मार्क II कोडनेम से जाना जाता था। लेकिन भारतीय बाजार के लिए सिंपल एनर्जी के आने वाले नए स्कूटर का नाम Simple One रखा है। Simple One Electric Scooter को भारत में कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। सिंपल वन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एक लंबी दूरी का इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी टॉप-स्पीड 103 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि अनुसार, Simple One सिर्फ 3.6 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें 4.8 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है जो 9.4 hp का पावर और 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

240 किमी की ड्राइविंग रेंज

यह स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग के बाद इको मोड में 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एथर 450एक्स, बजाज चेतक और टीवीएस आईक्यूब और Ola के आने वाले नए स्कूटर से होगा। 

बैटरी चार्जिंग

सिंपल वन स्कूटर के साथ फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी मिलेगा। हालांकि इस स्कूटर को सामान्य घरेलू सॉकेट से ही चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग सिस्टम के जरिए इसे सिर्फ 20 मिनट में 50 फीसदी और 40 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं फुल चार्जिंग में करीब 1 घंटा 5 मिनट का समय लगेगा। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी इस स्कूटर के लॉन्च के बाद ही सामने आ सकेगी। 
 

350 करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा निवेश

बता दें कि सिंपल एनर्जी ने कुछ महीने पहले भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में अपनी शुरुआत की घोषणा की थी। इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता तमिलनाडु के होसुर में अपना उत्पादन प्लांट लगाएगा। जबकि कारखाना लगाने का काम शुरू हो गया है, कंपनी का लक्ष्य इस साल के आखिर तक उत्पादन शुरू करना है। तेज रफ्तार से बढ़ रहे ईवी उद्योग को देखते हुए, कंपनी की योजना अगले दो वर्षों में पूरे भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए 350 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की है।

1,000 नौकरियां पैदा होंगी

कारखाने का पहला चरण 2 लाख वर्ग फुट में फैला है और इसकी उत्पादन क्षमता सालाना 1 मिलियन (10 लाख) यूनिट तक होगी। कंपनी शुरुआत में कम से कम 1,000 नौकरियां भी उपलब्ध कराएगी। जिससे मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा।

'मील का पत्थर'

सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा, "यह सरल ऊर्जा के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है। हालांकि हमारा लक्ष्य देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का नेतृत्व करना है, लेकिन अब हम पहले से कहीं ज्यादा तेजी से ग्राहकों के बड़े समूह की जरूरतें पूरी करने में सक्षम होंगे। हम इस उल्लेखनीय पहल को शुरू करने के लिए 15 अगस्त को लॉन्च को लेकर उत्साहित हैं।"
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

कीमत की बात करें तो, सिंपल एनर्जी अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी प्रतिद्वंद्वी कीमत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस स्कूटर को 1.10 लाख रुपये से 1.20 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें