फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी परिवार के दामाद Robert Vadra के पास कार और बाइक का दमदार कलेक्शन

Tue, 12 Feb 2019 04:17 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Robert Vadra cruiser bike
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी को यूपी में पार्टी का चेहरा घोषित कर दिया है। प्रियंका गांधी के पति और गांधी खानदान के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को लेकर आजकल खूब चर्चाएं हैं वाड्रा हमेशा से अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इस समय मनी लॉन्ड्रिंग केस में सवालों का सामना कर रहे रॉबर्ट वाड्रा हाल ही में अपनी लाखों की कीमत वाली प्रीमियम बाइक से दिल्ली अपने घर पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 6
Robert Vadra
एक राजनीतिक परिवार से तालुक्क रखने वाले वाड्रा किसी रॉकस्टॉर से कम नहीं । उनके पास लग्जरी गाड़ियों और मोटरसाइकिल की एक फौज है। फिलहाल बता दें, रॉबर्ट वाड्रा जिस बाइक पर सवार होकर अपने घर पहुंचे हैं वह सुजुकी की सबसे लग्जरी क्रूजर बाइक Suzuki Boulevard है।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
Robert Vadra
 भारी भरकम क्रूजर बाइक में जापानी कंपनी की बुलेवार्ड अपने डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी की वजह से जानी जाती है। वाड्रा की इस बाइक में 1800 सीसी की क्षमता वाला 4-stroke, लिक्विड कूल्ड, वी ट्वीन DOHC पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो बाइक को 127 बीएचपी की पॉवर और 160 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। 

4 of 6
suzuki intruder
बता दें, भारतीय बाजार में यह बाइक इंट्रूडर के नाम से जानी जाती है लेकिन रॉबर्ट वाड्रा की यह बाइक भारत से खरीदी हुई नहीं है। इस बाइक पर Suzuki Boulevard का बैज लगा हुआ। इसका मतलब राबर्ट वाड्रा ने इस बाइक को विदेश से इम्पोर्ट कराया है। बात करें कीमत की तो भारतीय बाजार में इस बाइक की कीमत करीब 16 लाख रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
Suzuki Intruder 150
Suzuki Boulevard की लंबाई 2450 एमएम, चौड़ाई 875 एमएम, उंचाई 1130 एमएम है। वही इसका व्हीलबेस 1710 एमएम का है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका 130 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस है। बाइक हाइवे पर लांग ड्राइव के लिए परफेक्ट है। रॉबर्ट वाड्रा को कई बार दिल्ली की सड़कों पर इससे फर्राटा भरते देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Robert Vadra
राबर्ट वाड्रा को तेज कारों और सुपरबाइक्स के प्यार के लिए जाना जाता है। 1990 के दशक के अंत में वाड्रा अपनी मारुति जिप्सी को चलाते हुए दिखाई देते थे। समय बीतने के साथ वाड्रा ने 1800 सीसी सुजुकी इंट्रूडर सहित कई शानदार बाइक हासिल की हैं। सुपर लग्जरी कार के अलावा, जैगुआर, मर्सिडीज, एक लैंड रोवर और एक बीएमडब्ल्यू भी इनके पास मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें