ओला इलेक्ट्रिक अपनी बिक्री की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए स्कूटर के प्री-लॉन्च रिजर्वेशन पर ध्यान दे रही है। जो ग्राहक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की एकमुश्त खरीदारी करना चाहते हैं उनके लिए बुधवार 8 सितंबर से यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
Ola Electric Scooter Online Purchase Window : Ola Electric S1 (ओला इलेक्ट्रिक एस1) और S1 Pro (एस1 प्रो) स्कूटर्स को भारतीय बाजार में 15 अगस्त को एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत और काफी धूमधाम के साथ लॉन्च किया गया था। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में दी जाने वाली विभिन्न सब्सिडी के आधार पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी अलग-अलग होगी। ऐसे में ओला इलेक्ट्रिक अपनी बिक्री की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए स्कूटर के प्री-लॉन्च रिजर्वेशन पर ध्यान दे रही है। जो ग्राहक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की एकमुश्त खरीदारी करना चाहते हैं उनके लिए बुधवार 8 सितंबर से यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
ओला इलेक्ट्रिक ने जुलाई में 499 रुपये की रिफंडेबल राशि के साथ प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू किया था और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। बाद के हफ्तों में, ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग 1,000 शहरों से ऑर्डर मिलने की पुष्टि की। 15 अगस्त के बाद स्कूटर की लॉन्चिंग के बाद ऑर्डर में बढ़ोतरी हुई है। अब, जो ग्राहक खरीदारी को पूरा करना चाहते हैं वे बुधवार से ऐसा कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं 5 अहम पॉइन्ट्स।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक के पास फिलहाल कोई डीलर नेटवर्क नहीं है और वह अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए डायरेक्ट-टू-होम मॉडल को अपना रही है। इच्छुक ग्राहकों को अभी भी कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और 499 की बुकिंग राशि का भुगतान करना होगा।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
कोई भी ग्राहक जो खरीदारी की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करना चाहता है, वह बुधवार से ऐसा कर सकते हैं। इन ग्राहकों को 'पहले रिजर्व कराओ, पहले पाओ' के आधार पर डिलीवरी मिलेगी।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
कुल मिलाकर, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में चुनने के लिए 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। बुकिंग के दौरान पसंदीदा रंग का चयन किया जा सकता है और कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यदि ग्राहक चाहें तो स्कूटर के कलर ऑप्शन को बाद में भी बदला जा सकता है।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने ग्राहकों को आसानी से लोन मुहैया कराने के लिए HDFC Bank (एचडीएफसी बैंक), ICICI Bank (आईसीआईसीआई बैंक), Kotak Mahindra Prime (कोटक महिंद्रा प्राइम) और TATA Capital (टाटा कैपिटल) सहित विभिन्न प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी की है। ओला ने जिन अन्य बैंकों के साथ करार किया है उनमें Bank of Baroda (बैंक ऑफ बड़ौदा), Axis Bank (एक्सिस बैंक), IDFC First Bank (आईडीएफसी फर्स्ट बैंक), IndusInd Bank (इंडसइंड बैंक), AU Small Finance Bank (एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक), Jana Small Finance Bank (जन स्मॉल फाइनेंस बैंक) और YES Bank (यस बैंक) शामिल हैं।
बैटरी और रेंज
Ola S1 Pro में काफी बड़ी बैटरी क्षमता 3.97 kWh दी गई है। Ola S1 Pro एक बार फुल चार्ज होने पर 181 किमी की रेंज का दावा करता है। ओला एस1 प्रो की बैटरी एक उच्च क्षमता वाली इकाई होने के कारण, पूरी तरह से चार्ज होने में अधिक समय लेती है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगता है। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि एस1 प्रो की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और यह 75 किमी की ड्राइविंग रेंज देने के लिए काफी होना चाहिए। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। ओला का दावा है कि S1 प्रो सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है।