फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Magnite XV Executive: निसान मैग्नाइट का नया एक्जीक्यूटिव वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानें खास फीचर्स और कीमत

Fri, 22 Oct 2021 02:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nissan India (निसान इंडिया) जल्द ही अपने Magnite (मैग्नाइट) मॉडल लाइनअप में एक नए XV एक्जीक्यूटिव वेरिएंट को शामिल करने वाली है। यह मिड-स्पेक XL और टॉप-एंड XV ट्रिम्स के बीच होगी।
विज्ञापन
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nissan India (निसान इंडिया) जल्द ही अपने Magnite (मैग्नाइट) मॉडल लाइनअप में एक नए XV एक्जीक्यूटिव वेरिएंट को शामिल करने वाली है। यह मिड-स्पेक XL और टॉप-एंड XV ट्रिम्स के बीच होगी। और उम्मीद है कि XL ट्रिम से इसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये ज्यादा होगी। XL पेट्रोल (NA और turbo) इस समय क्रमशः 6.47 लाख रुपये और 7.62 लाख रुपये में उपलब्ध है और XL turbo CVT की कीमत 8.51 लाख रुपये है। नई निसान मैग्नाइट XV एग्जीक्यूटिव ट्रिम की कीमत 6.86 लाख रुपये से शुरू होकर 8.86 लाख रुपये तक जाने की संभावना है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
विज्ञापन


क्या मिलेगा इसमें खास
निसान मैग्नाइट XV एग्जीक्यूटिव के बाहरी हिस्से में सिल्वर साइड क्लैडिंग और 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार के इंटीरियर की बात करें तो, नया ट्रिम एंड्रॉइड ऑटो और वीडियो प्लेबैक को सपोर्ट करने वाला 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस मिररलिंक, नेविगेशन और वीडियो के लिए स्प्लिट स्क्रीन, रियर व्यू कैमरा, पहले से इंस्टॉल किए गए गूगल मैप्स, सेंटर आर्मरेस्ट के साथ 60:40 रियर सीट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और आइसोफिक्स चाइल्ड माउंट के साथ आता है। हालांकि, इसमें एलईडी डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट्स), फॉग लैंप और कीलेस एंट्री एंड गो जैसी कुछ फीचर्स नहीं मिलते हैं। 

Nissan Magnite - फोटो : Nissan
इंजन और पावर
नई निसान मैग्नाइट XV एग्जीक्यूटिव 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। जहां नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 72 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं टर्बो इंजन 100 bhp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजनों में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन हो सकता है। CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विशेष रूप से टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट के साथ मिलता है। ध्यान दें कि टर्बो-पेट्रोल इंजन के टॉर्क में CVT यूनिट के साथ 8 Nm की गिरावट आई है। 
विज्ञापन

Nissan Magnite - फोटो : Nissan
टेक पैक के एक्सट्रा फीचर्स
निसान की कॉम्पैक्ट एसयूवी इस समय चार ट्रिम्स में उपलब्ध है - XV, XV प्रीमियम और XV प्रीमियम (O) - एक ऑप्शनल टेक्नोलॉजी पैकेज के साथ। टेक पैक 39,000 रुपये की अतिरिक्त कीमत पर आता है। यह सभी ट्रिम्स में पहले से उपलब्ध फीचर्स की तुलना में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स प्रदान करता है। पैकेज में एयर प्यूरीफायर, पडल लैंप, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट मूड लाइटिंग और जेबीएल स्पीकर शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें