फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र-दशहरा के दौरान कारों की ‘छप्पर फाड़’ बिक्री, बाइक-स्कूटर नहीं पकड़ पाए 'रफ्तार'

Tue, 27 Oct 2020 04:25 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंकड़ों के मुताबिक नवरात्र और दशहरा के दौरान कंपनियों ने दो लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की है। लग्जरी कारें बनाने वाली मर्सिडीज बेंज ने इस दौरान 550 कारों की डिलीवरी की है...
 
विज्ञापन
Car Pooja after Delivery - फोटो : Amar Ujala (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन नवरात्रों में ऑटो कंपनियों के साथ ऑटो डीलर्स की मनमांगी मुराद पूरी हो गई है। नवरात्र के दौरान कार कंपनियों ने जमकर कारों की बुकिंग और डिलीवरी की। आंकड़ों के मुताबिक नौ दिनों के त्योहारों के दौरान कंपनियों ने दो लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की है। लग्जरी कारें बनाने वाली मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz) ने इस दौरान 550 कारों की डिलीवरी की है। वहीं इस बार कारों की सेल ने बाइकों को मात दी है। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट आई है।

विज्ञापन

एंट्री लेवल कारों की सबसे ज्यादा मांग

दशहरा के दौरान सेडान, हैचबैक कारों और एसयूवी कारों जमकर बिकीं। दो लाख से ज्यादा ग्राहक अपनी चेकबुक्स के साथ शोरूम पहुंचे। हालांकि कार कंपनियों की तरह दोपहिया वाहन निर्माता ज्यादा लकी नहीं रहे। मारुति सुजुकी ने इस दौरान सबसे ज्यादा 95 हजार कारें बेचीं, जो उसका पिछले पांच सालों में सबसे बेस्ट था। जिनमें एंट्री लेवल कारों की सबसे ज्यादा मांग रही। वहीं ह्यूंदै मोटर्स, किआ मोटर्स और टाटा मोटर्स ने भी कारों की रिकॉर्ड बिक्री की। पिछले नौ दिनों के दौरान टोयोटा किर्लोस्कर की गाड़ियों की बिक्री में 13 फीसदी का उछाल दिखा। कोराना वायरस के चलते निजी वाहनों की मांग बिक्री बढ़ने के पीछे मुख्य वजह रही है।

ह्यूंदै की कारों की जबरदस्त मांग

वहीं ह्यूंदै ने इस दौरान 26,068 यूनिट्स की बिक्री की और पिछले साल के मुकाबले 28 फीसदी से ज्यादा गाड़ियां बिकीं। ह्यूंदै का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से बिक्री सकारात्मक है, और यह ट्रेंड नवरात्र और दशहरा के दौरान भी जारी रहा है। इस दौरान ग्राहकों ने जमकर पूछताछ की और बुकिंग कराई। किआ मोटर्स ने 200 फीसदी ज्यादा 11 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की। महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुताबिक 2019 के मुकाबले पिछले नौ दिनों के दौरान कारों की जमकर डिलीवरी हुई हैं। हालांकि डिलीवरी मांग के अनुरूप नहीं थी, क्योंकि सप्लाई को अभी व्यवस्थित किया जा रहा है। खासतौर पर एसयूवी सेगमेंट काफी हिट रहा है, महिंद्रा की कुल बुकिंग्स का 40 फीसदी एसयूवी सेगमेंट से ही आया है, जो पिछले नौ दिनों के दौरान 20 फीसदी ज्यादा रहा है।

ये है ज्यादा बिक्री की वजह

हालांकि इस साल नवरात्र के 10 दिन के त्योहार के मुकाबले एक दिन कम रहा है। अष्टमी और नवमी साथ होने से एक दिन त्योहार में कम हो गया। वहीं इस साल अधिक मास होने फायदा ऑटो कंपनियों को भी मिला। पितृपक्ष और नवरात्र के बीच एक महीना ज्यादा मिलने से लोगों को खरीदारी के लिए सोचने का वक्त मिल गया। वहीं पिछले साल 2019 में 15 दिन के पितृपक्ष के बाद ही नवरात्र शुरू हो गए थे, जिसके चलते लोगों ने श्राद्ध के दौरान बुकिंग या डिलीवरी टाल दी थी।

दिल्ली-एनसीआर में खूब बिकी मर्सिडीज

लग्जरी जर्मन कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज का खाता भी हरे निशान पर रहा। नवरात्र और दशहरा के दौरान कंपनी ने 550 कारों की डिलीवरी की। अकेले दिल्ली-एनसीआर में ही 175 कारों की डिलीवरी की गई। मर्सिडीज-बेंज ने 2020 की तीसरी तिमाही में मासिक बिक्री में बढ़ोतरी भी दर्ज कराई है। इस दौरान सी-क्लास, ई-क्लास सेडान और जीएलसी, जीएलई और जीएलएस एसयूवीज में सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों की बिक्री को इसलिये लगा ब्रेक

दोपहिया वाहनों की बिक्री की बात करें, तो बजाज ऑटो और हीरो मोटो की बिक्री में पहले की तरह उछाल देखने को नहीं मिला। यहां तक कि दोनों कंपनियों के शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई। वाहन प्लेटफॉर्म के मुताबिक 17 अक्तूबर को खत्म हुए सप्ताह के दौरान दोपहिया वाहन की रजिस्ट्रेशन संख्या 2,20,029 लाख यूनिट्स थी। अनुमान लगाया रहा है नवरात्र के पहले सप्ताह में दोपहिया वाहनों की रोजाना बिक्री 31,432 यूनिट्स के आसपास थी। दोपहिया वाहन डीलर्स का कहना है कि एंट्री लेवल सेगमेंट में नए उत्सर्जन मानकों के चलते कीमतों में बढ़ोतरी और किसानों को फसलों के दाम मिलने में देरी के चलते कम बिक्री हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें