फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni इस दमदार कार में करते हैं सफर, देखें 74 लाख की इस कार की खासियत

Sun, 28 Oct 2018 03:45 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hummer H2
विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी निजी जिंदगी में बेहद ही दिलचस्प इंसान है। धोनी के फैन्स हमेशा उनके बारे में जानने के इच्छुक रहते हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को कार और बाइक्स का बेहद शौक है। इसी शौक के चलते धोनी के गैराज में कार और बाइक्स का शानदार कलेक्शन है। इस कलेक्शन का सबसे दमदार हिस्सा है उनकी कार Hummer H2 ।

विज्ञापन


Hummer कार एक बेहतरीन एसयूवी है। कार न सिर्फ फीचर्स बल्कि लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। कार अपने लुक्स से सिलेब्रिटीज को खूब लुभाती है। आपको बताते हैं इस कार में क्या है ऐसा खास जो स्टार की बनती जा रही है पहली पसंद:

Hummer कार का सफर सन् 1992 में अमेरिेका से शुरू हुआ । इस कार को शुरुआत में अमेरिकी सेना के लिए बनाया गया, लेकिन बाद में कार का स्वामित्व जनरल मोटर्स कंपनी को हासिल हुआ। जिसने इस कार को आम आदमी के लिए बनाना शुरू किया। कार की पिछले 26 सालों में तीन जनरेशन बाजार में आ चुके हैं। जिनमें H1, H2 और H3 शामिल हैं। 
विज्ञापन


एमएस धोनी को कई बार इस कार की सवारी करते देखा गया है। इस कार में कंपनी ने 6.2-लीटर V8 पेट्रोल इंजन दिया है, जो 393बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। साइज में आम एसयूवी कारों से बड़ी होने के कारण यह हमर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है।

हालांकि इस कार को माइलेज कम होने की वजह से काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ती है, लेकिन इसका माइलेज इस कार की लोकप्रियता पर कोई प्रभाव नहीं डालता है। भारत में इस दमदार एसयूवी कार की कीमत लगभग 74 लाख रुपये है। जो कि इसके H2 मॉडल की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें