इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें, तो इसमें बड़ा आरामदायक केबिन मिलेगा, जिसमें पांच लोग बैठ सकेंगे। इसके टॉप वैरिएंट में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ फ्लोटिंग डिस्प्ले यूनिट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इसके अलावा पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, कप होल्डर्स के साथ रिअर आर्मरेस्ट, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रिअर पार्किंग कैमरा मिलेगा। वहीं इस सेगमेंट में पहली बार टाटा पंच में हिल डिसेंट कंट्रोल के साथ सैंड, मड और रॉक ट्रैक्शन मोड्स मिलेंगे।
इंजन
इंजन की बात करें, तो इसमें केवल पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो टियागो, टिगोर और अलट्रोज में मिलेगा। इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड, 3-सिलंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 86 एचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन एएमटी का विकल्प मिलेगा। वहीं इसे बाद में टर्बो वैरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसमें सीएनजी का विकल्प देने की भी योजना बना रहा है।
टाटा की मिनी एसयूवी Tata Punch का मुकाबला Maruti Ignis, Mahindra KUV100 से होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि पंच को 5 से 8.5 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में उतारा जा सकता है। कंपनी की योजना है कि इसकी कीमत कम रख कर Maruti Swift, Hyundai i10 NIOS, Nissan Magnite, Renault Kiger और अपकमिंग एसयूवी Citroen C3 को चुनौती दी जाए।