MG Motor ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर एलान किया कि उसकी आनेवाली नई 5-सीटर एसयूवी MG ONE (एमजी वन) का 30 जुलाई, 2021 को ग्लोबल डेब्यू होगा। डेब्यू से पहले, MG ने नई एसयूवी की कुछ ताजा टीजर तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में एसयूवी की एक झलक मिलती है। हालांकि इन तस्वीरों से ब्रांड के लेटेस्ट डिजाइन और टेक्नोलॉजी क्षमता का पता चलता है।
MG ONE SUV की तस्वीरें चीन में पहले ही लीक हो चुकी हैं। और ये स्पष्ट तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर प्रसारित हो चुकी हैं। नई एसयूवी ब्रांड के नए सिग्मा आर्किटेक्चर पर आधारित होगी, जो कि एक ऑल-इन-वन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म है। यह एक इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर को भी सपोर्ट करता है जिस पर MG खासतौर पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह प्लेटफॉर्म एडवांस्ड टेक्नोलॉजी जैसे पावरफुल चिप टेक, एक्टिव डिजिटल इको सिस्टम, एडवांस्ड इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर और हार्ड-कोर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी को बेहतर तरीके से सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
2 of 4
MG One SUV
- फोटो : MG
लुक और डिजाइन
लेटेस्ट टीजर तस्वीरों से पता चलता है कि फाइनल प्रॉडक्शन-स्पेक MG One का एक्सटीरियर डिजाइन काफी अलग होगा। यह पहले सामने आई स्पाय तस्वीरों में दिख रही आकार से काफी अलग होगा। इसके अलावा, मॉडल के अहम एक्सटीरियर हाइलाइट्स में चटकीला कलर ऑप्शन और थ्री-डायमेंशनल इफेक्ट के साथ चौड़ी, स्पोर्टी दिखने वाली फ्रंट मेन ग्रिल शामिल है। जहां तक इसकी साइज का सवाल है, एमजी वन की साइज भारत में आनेवाले वर्जन Astor के जैसी होने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 4
MG One SUV
- फोटो : MG
इंजन और पावर
हालांकि इसके इंजन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा 30 जुलाई, 2021 को होगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस एसयूवी में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 178 bhp का पावर और 250 से 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड एमटी और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक MG ONE एसयूवी की लंबाई 4,579 mm, चौड़ाई 1,866 mm और ऊंचाई 1,609 mm है। MG ONE एसयूवी 2,670mm का व्हीलबेस मिलता है।
फीचर्स और मुकाबला
एमजी अपनी नई 5-सीटर एसयूवी में कई फीचर्स दे सकती है। उम्मीद है कि इसमें बड़े आकार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर्ड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल किए जाएंगे। भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Jeep Compass जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा।