फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम एफ हुसैन की 80 साल पुरानी विंटेज कार हुई नीलाम

Fri, 23 Nov 2018 12:50 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
morris 8
विज्ञापन
एम एफ हुसैन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इनका पूरा नाम मक़बूल फ़िदा हुसैन था। हुसैन एक भारतीय चित्रकार थे।जिन्हे भारत का पिकासो कहा जाता था। चित्रकारी के अलावा हुसैन को  लेखन, फोटोग्राफी और फिल्म बनाने का भी काफी शौक था। 
विज्ञापन


हुसैन को विंटेज कारों का बड़ा शौक था। उनके गैराज में मॉरिस 8 नाम की एक कार हुआ करती थी। जिसमें उन्हे अक्सर देखा भी जाता था। इस कार को ब्रिटिश की एक कंपनी ने बनाया था।  मॉरिस 8 नाम की इस कार को बुधवार को हुई नीलामी में मुंबई स्थित व्यवसायी ने खरीद लिया है। 

कार को 17.74 लाख रुपए में नीलाम किया गया। जब हुसैन इसका इस्तेमाल करते थे तब यह मूल रूप से ग्रे और काले रंग की हुआ करती थी। इस कार को सन् 1991 में हुसैन ने अपने परिवार में शामिल किया था। 2011 में उनकी मृत्यु के बाद इसमें बदलाव किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

1974 rolls royce

जिसमें इसे काले रंग से डिजाइन किया गया। मॉरिस 8 नाम की यह कार अस्तागुरु द्वारा की नीलामी का भी हिस्सा रही। इस कार को 1935 से 1948 के बीच  बनाया जाता था।  कार का निर्माण फोर्ड  के मॉडल वाई की लोकप्रियता से प्रेरित होकर किया गया था।

जो इस कार से तीन साल पहले बनाई गई थी। जिसमें इसे काले रंग से डिजाइन किया गया।  एस्टागुरु के आंकड़ों के मुताबिक इस कार की उस समय करीब 1,16,000 यूनिट बेची गई थी। हालांकि इस नीलामी में अन्य पुरानी विंटेज कारें जिनमें रोल्स रॉयस सिल्वर वॉरथ 1947 आदि शामिल रही। रोल्स रॉयस की सबसे ज्यादा बोली  1.70 करोड़ रुपए लगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें