देश में लगातार बढ़ रही प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने क्वाड्रिसाइकिल को मंजूरी दे दी है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने इस बात की पुष्टि नोटिफिकेशन जारी करके दी है। हालांकि, विदेश में इस तरह की क्वाड्रिसाइकिल बेची जा रही हैं, और भारत में इनका निर्माण हो रहा था, लेकिन आम आदमी को इसकी इजाजत नहीं थी।
क्या है क्वाड्रिसाइकिल
क्वाड्रिसाइकिल एक तरह की कार है। जिसे बजाज 16 देशों में निर्यात कर रहा है। वाहन क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि क्वाड्रिसाइकिल यूरोप के प्रदूषण उत्सर्जन नियमों में खरी उतरती है। ऐसे में प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे देश में यह अहम भूमिका निभाएगी। कुछ साल पहले दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए ऑड-ईवन लागू किया था।