mercedes benz will donate 30 lakh Rupees to kerala flood
जर्मन कंपनी मसिर्डीज बेंज ने केरला में बाढ़ से प्रभावित लोगो के लिए 30 लाख की मदद का ऐलान किया है। मसिर्डीज 25 लाख रुपये की मदद राष्ट्रीय राहत निधि कोष में योगदान देगी, जबकि मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सभी डीलर मिलकर बाढ़ राहत कार्यों का समर्थन करने के लिए अलग से 5 लाख रूपये का योगदान देंगे।
हालांकि मसिर्डीज बेंज इसमें अकेला भागीदार नहीं है। टू व्हीलरर्स कंपनी टीवीएस मोटर्स ने भी 1 करोड़ रुपये की मदद बाढ़ राहत कार्यों के लिए देने का ऐलान किया है और वॉक्सवैगन ने बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए अपनी कंपनी के सभी वाहनों में आई दिक्कतों को मुफ्त में ठीक करने का ऐलान किया है।
मसिर्डीज बेंज के एमडी रोलैंड फोल्गर ने कहा, 'यह दुख का एक क्षण है क्योंकि केरल में अभूतपूर्व बाढ़ से जान और संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। मर्सिडीज बेंज संकट के इस पल में केरल के साथ खड़ा है और राहत कार्यों में भागीदार बनना चाहता है। इसके लिए मर्सिडीज बेंज इंडिया और उसके डीलर मिलकर स्वैच्छिक रूप से राहत गतिविधियों का समर्थन करने के लिए सीएम रिलीफ फंड को 30 लाख रुपए का योगदान दे रहे हैं।'
उन्होंने आगे कहा हम उम्मीद करते हैं कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। साथ ही हम ग्राहक सेवा से संबंधित क्षेत्रों में कोच्चि, त्रिवेंद्रम और कालीकट में अपने ग्राहकों और डीलर भागीदारों का समर्थन करना चाहते हैं। यह समर्थन पार्ट्स को बदलना, सर्विस सम्बंधी समस्या ग्राहकों को जल्द-से-जल्द मुहैया कराना होगा। प्रभावित वाहनों को जल्द-से-जल्द सड़क पर वापस लाने और हमारे संरक्षकों को कुछ राहत दिलाने के लिए यह हमारी प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है। इसके लिए, मर्सिडीज-बेंज इंडिया में एक क्रॉस-फंक्शनल टास्क फोर्स का गठन पहले से ही किया जा चुका है।
मर्सिडीज-बेंज प्रभावित वाहनों को दोबारा सड़क पर वापस लाने के लिए अपने साथी एलियाज ग्लोबल के साथ भी काम कर रहा है। मसिर्डीज बेंज की इस पहल में डेमलर फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा बीमा औपचारिकताओं का कार्य तेजी से दिखाई देगा। हालांकि बीमा राशि इंजन क्षति और ग्राहक द्वारा खरीदी गई पॉलिसी को नुकसान की सीमा के आधार पर अलग-अलग होगी।