फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ हिंसा: गाय चोर समझकर चार लोगों पर हमला, एक की मौत, तीन घायल

Thu, 16 Aug 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

असम के बिस्वानाथ जिले में गाय चोर समझकर भीड़ ने चार लोगों की पिटाई कर दी। घटना में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना डिप्लूंगा टी एस्टेट में हुई। यह स्थान राज्य की राजधानी से लगभग 230 किलोमीटर दूर है। सूटी पुलिस स्टेशन अधिकारी ने कहा, 'चार लोग एक टेंपो से यात्रा कर रहे थे तभी उनपर सुबह के 4 बजे भीड़ ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि उन्होंने गाय चुराई हैं।'

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि चुराई हुई दो गायों को वैन से बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल से जब गाड़ी का चालक फरार हो गया उसी समय लगभग 20 लोगों की भीड़ ने चारों आदमियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो मोबाइल से बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पीड़ित हाथ जोड़कर जमीन पर बैठे हुए है और खुद को बख्शने की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरे उनकी पिटाई कर रहे हैं। 

एक पीड़ित ने स्थानीय टीवी चैनल को बताया, 'हम डिप्लूंगा टी एस्टेट से सुअर खरीदने के लिए बुधवार सुबह जा रहे थे। तभी एक भीड़ हाथों में डंडे, लोहे की छड़े आदि ने हमें रोका और हमपर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने हमपर गाय चोरी करने का आरोप लगाया।' हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ितों ने गायों को चुराया था और वह उन्हें लेकर जा रहे थे। एक अधिकारी ने कहा, 'गाय चुराने का मामला दर्ज कर लिया गया है। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि पीड़ित सुअर खरीदने के लिए जा रहे थे। चूंकि वह घायल हैं इसलिए उनके बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं।'
विज्ञापन


घायल आदमियों को बिस्वानाथ चरियाली शहर के निजी नर्सिंग होम ले जाया गया था, जहां एक पीड़ित देबेन राजभोंगशी की मौत हो गई। तीन अन्य फूलचंद साहू, बिजॉय नायक और पुजेन राजभोंगशी को सिर, पैर, बांहों में चोट लगी है। वहां उनका इलाज चल रहा है। सभी पीड़ित आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और ज्यादातर टी गार्डन में ही काम करते हैं। बिस्वनाथ पुलिस अधीक्षक दिगांता कुमार चौधरी ने कहा, 'हमने पीड़ितों पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन लांच किया है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें