फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ला को सीधी टक्कर: जल्द आ रही है Mercedes-Benz Vision EQXX, फुल चार्ज में चलेगी 1000 किमी से ज्यादा

Fri, 23 Jul 2021 02:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसी वाहन की स्पीड अगर ज्यादा है तो यह एक अच्छी बात होती है। लेकिन जब इलेक्ट्रिक वाहनों की बात आती है, तो इसका सबसे अहम पहलू यह होता है कि इसकी बैटरी को एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद वाहन कितनी दूरी तय करती है।
विज्ञापन
Mercedes Benz Vision EQXX concept Teaser - फोटो : Mercedes-Benz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी वाहन की स्पीड अगर ज्यादा है तो यह एक अच्छी बात होती है। लेकिन जब इलेक्ट्रिक वाहनों की बात आती है, तो इसका सबसे अहम पहलू यह होता है कि इसकी बैटरी को एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद वाहन कितनी दूरी तय करती है। यानी इलेक्ट्रिक वाहन में प्रति-चार्ज रेंज यानी ड्राइविंग रेंज शायद किसी भी अन्य विशेषता से ज्यादा महत्वपूर्ण है। और ड्राइविंग रेंज ही वह विशेषता है जिस पर Mercedes-Benz Vision EQXX concept (मर्सिडीज-बेंज विजन ईक्यूएक्सएक्स कॉन्सेप्ट) में सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि इस कार की ड्राइविंग रेंज इलेक्ट्रिक वाहन की प्रतिस्पर्धा में सभी नियमों को बदल कर रख देगी।
विज्ञापन


जर्मनी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने हाल ही में साल 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होने और अगले कुछ वर्षों में अपने हर मॉडल के बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वेरिएंट की पेशकश करने की अपनी योजना का एलान किया। हालांकि, कंपनी ने विजन EQXX कॉन्सेप्ट के बारे में जो जानकारी साझा की है उसने भी बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

1,000 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

मर्सिडीज के मुताबिक विजन EQXX को एक इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी प्रोग्राम है जो कार की ड्राइविंग रेंज और परफॉर्मेंस को बड़े पैमाने पर बढ़ाने के लिए तैयार की जा रही है। कंपनी ने बताया, "मर्सिडीज-बेंज इस समय विजन EQXX को तैयार कर रही है। यह एक इलेक्ट्रिक कार है जिसमें 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की रियल वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज मिलेगी। जिसका लक्ष्य सामान्य हाईवे ड्राइविंग स्पीड पर प्रति 100 किलोमीटर (6 मील प्रति किलोवाट से अधिक) के लिए एकल अंकों को हासिल करना है।" 

पावरफुल बैटरी

जाहिर तौर पर इस कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार में बैटरी पैक सबसे अहम होगा। इसे एक ऐसी यूनिट दी जाएगी जो, हाल ही में लॉन्च की गई EQS में दी गई बैटरी की तुलना में, 20 फीसदी एनर्जी डेंसिटी में बढ़ोतरी कर सकती है। 

लुक और डिजाइन
मर्सिडीज-बेंज ने इसकी टीजर तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों के मुताबिक, EQXX कॉन्सेप्ट एक लो प्रोफाइल वाली सेडान होगी। इसके एक्सटीरियर डिजाइन में साफ तौर पर बहुत सारे कर्व्स (गोलाई) देखे जा सकते हैं। हो सकता है कि इसे ऐसा डिजाइन इसलिए दिया गया हो ताकि कार को ड्राइव करते समय और ज्यादा कुशल बनाया जा सके। 

कब होगी लॉन्च

जर्मन लग्जरी ब्रांड ने यह भी बताया कि एक बहु-अनुशासनात्मक टीम ने पहले ही बॉल रोलिंग सेट कर दी है। इस टीम में मर्सिडीज-बेंज के F1 हाई परफॉर्मेंस पॉवरट्रेन डिवीजन के विशेषज्ञ शामिल हैं। कंपनी को उम्मीद है कि इस कॉन्सेप्ट ईवी को साल 2022 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। 
विज्ञापन

टेस्ला को सीधी टक्कर

मर्सिडीज कुछ समय से इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेस के लिए पहले से ही टेस्ला के प्रभुत्व को चुनौती देने की कोशिश कर रही है। लेकिन ड्राइविंग रेंज बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ ही, अब यह टेस्ला को सीधे-सीधे टक्कर दे रही है। बता दें कि टेस्ला का दावा है कि उसकी Tesla Roadster (टेस्ला रोडस्टर) की ड्राइविंग रेंज करीब 997 किलोमीटर है। जबकि टेस्ला की आनेवाली Cybertruck (साइबरट्रक) एक बार फुल चार्जिंग के बाद 800 किलोमीटर से ज्याद की रेंज देने का दावा करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें