फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज ने लॉन्च किया एस-क्लास का 'कानसर्स एडिशन'

Fri, 07 Apr 2017 12:48 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज एस- क्लास
विज्ञापन
देश में सबसे बड़ी लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने फ्लैगशिप मॉडल एस- क्लास का कानसर्स एडिशन लॉन्च कर दिया है। जर्मन कार निर्माता कंपनी की यह इस साल की चौथी बड़ी लॉन्चिंग है। कंपनी ने कानसर्स एडिशन एस 350 डी और एस 400 वेरिएंटस में दिया है। 
विज्ञापन


मर्सिडीज बेंज एस 350 डी में 3 लीटर का वी6 डीजल इंजन लगा है। यह इंजन 258 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है। इसके साथ ही इंजन कार को 620 एनएम का टॉप टॉर्क उत्पन्न करता है। वहीं मर्सिडीज एस 400 में 3 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 333 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करता है। इसके साथ ही यह कार को 480 एनएम का टॉर्क भी देता है।

कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति किमी की है। कंपनी ने कार में सेफ्टी फीचर का खासा ध्यान रखा है। इन कारों में कंपनी ने नाइट व्यू का फीचर दिया है। यह फीचर रात में ड्राइविंग के दौरान चालक को सड़क पर आने वाले बड़े जानवरों और अन्य बाधाओं को पहले से ही सूचित कर देती है। 
विज्ञापन


इसके साथ कार में पैसेंजर के आराम का भी ध्यान रखा है। इसके लिए कंपनी ने कार की पीछे वाली सीट को एडजस्टेबल बनाया है, जो 43.5 डिग्री तक मुड़ सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने एयर बैलेंस परफ्यूम पैक भी दिया है। कंपनी ने एस 350 डी कानसर्स एडिशन की कीमत 1.21 करोड़ रुपये और एस 400 की कीमत 1.32 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम पुणे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें