फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti की 200 km की माइलेज देने वाली कार मिलेगी सिर्फ नेक्सा पर

Thu, 27 Jun 2019 09:23 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
maruti waganR electric-6
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति जल्द ही वैगन आर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति पहले ही इस कार की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है और कई बार इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। तकरीबन 50 इलेक्ट्रिक वैगन आर कारें टेस्टिंग में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

 

डीजल इंजन बंद करेगी

बीएस6 उत्सर्जन मानक के चलते मारुति अपनी कारों में पहले ही डीजल इंजन बंद करने का एलान कर चुकी है। नए उत्सर्जन मानक अगले साल अप्रैल, 2020 से लागू होने है। उसी दौरान मारुति ने एलान किया था कि वह सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों पर ध्यान देगी।
 

नेक्सा में बिकती हैं प्रीमियम कारें

खबरों के मुताबिक मारुति भारतीय बाजारों में आने वाली इलेक्ट्रिक कारों को देशभऱ में फैले 250 से ज्यादा नेक्सा शोरूम्स के जरिए बेचेगी। फिलहाल नेक्सा शोरूम्स से कुछ ही गाड़ियां बेची जा रही हैं, जिनमें मारुति सुजुकी इग्निस, मारुति सुजुकी बलेनो, मारुति सुजुकी सियाज और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस शामिल हैं। केवल इग्निस को छोड़ कर मारुति की ये सभी कारें अपने सेगमेंट की बादशाह हैं और सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल हैं।
 

अगले साल करेगी लॉन्च

वहीं मारुति अपनी इस इलेक्ट्रिक वैगन आर कार को अगले साल तक लॉन्च कर सकती है और अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में शोकेस कर सकती है। वहीं कंपनी ने इलेक्ट्रिक कारों के भविष्य को देखते हुए लीथियम-ऑयन का निर्माण करना शुरू कर दिया है। मारुति ने इसके लिए टोयोटा के साथ पार्टनरशिप की है।  
 
विज्ञापन

सिंगल चार्ज में 200 किमी

मारुति वैगन आर इलेक्ट्रिक की कीमत 8 लाख के आसपास रख सकती है, वहीं यह सिंगल चार्ज में 200 किमी की दूरी तय करेगी। इसमें जल्दी चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन होगा। बाद में मारुति अपनी दूसरे मॉडल्स पर बेस्ड और भी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती है।                             
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें