फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki: सितंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री घटी, अक्तूबर में उत्पादन में 40 फीसदी कटौती का एलान

Fri, 01 Oct 2021 01:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) पिछले महीने को भूलना चाहेगी क्योंकि सितंबर में बिक्री और निर्यात दोनों में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maruti Suzuki Sales Figures September 2021 : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) पिछले महीने को भूलना चाहेगी क्योंकि सितंबर में बिक्री और निर्यात दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आंकड़ों में गिरावट कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि मारुति सुजुकी ने पहले ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी के कारण उत्पादन में कटौती की घोषणा कर दी थी। कार निर्माता के लिए चिंता की बात यह है कि आगे की राह भी इसी तरह की चुनौतियों से भरी हुई है।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी ने पिछले महीने कुल 86,380 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसमें से 66,415 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। कंपनी ने 17,565 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि बची हुई संख्या अन्य ओईएम को बिक्री की गई थी।

हालांकि मिनी और कॉम्पैक्ट सब सेगमेंट में मारुति सुजुकी सबसे बढ़िया प्रदर्शन करती है, लेकिन इन दोनों में बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ऑल्टो और एस-प्रेसो की सिर्फ 14,936 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 2020 के सितंबर में 27,246 यूनिट्स थी। 
विज्ञापन

कॉम्पैक्ट सब-सेगमेंट में सबसे ज्यादा गिरावट

मारुति सुजुकी वैगनआर - फोटो : सोशल मीडिया
कॉम्पैक्ट सब-सेगमेंट में गिरावट और भी ज्यादा थी और कंपनी ने 20,891 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के इसी महीने में 84,000 यूनिट्स से अधिक थी। इस सब-सेगमेंट में वैगनआर और स्विफ्ट जैसी कारें शामिल हैं जो भारतीय ऑटो उद्योग में सबसे ज्यादा बिकनेवाली गाड़ियां हैं।

Ertiga, S-Cross, Vitara Brezza और XL6 जैसे यूटिलिटी वाहनों ने भी पिछले महीने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मारुति ने बताया कि सितंबर में 18,459 यूनिट्स की बिक्री हुई। 
 

सेमीकंडक्टर चिप की कमी का बुरा असर

Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
ज्यादातर ऑटो कंपनियों का कहना है कि त्योहारी सीजन के उत्साह की वजह से मांग में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, कई कंपनियों का यह भी कहना है कि सेमीकंडक्टर चिप में वैश्विक कमी का बुरा असर पड़ सकता है। भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की दिग्गज खिलाड़ी मारुति सुजुकी दूसरों की तुलना में इसका खामियाजा ज्यादा भुगत रही है। कंपनी पहले ही एलान कर चुकी है कि उसे आशंका है कि अक्तूबर में उत्पादन में कटौती जारी रहेगी। 

40 प्रतिशत कटौती करेगी कंपनी

Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर में सेमीकंडक्टर की कमी के चलते मारुति सुजुकी उत्पादन में 40 प्रतिशत कटौती करेगी। यानी इस महीने उसका कुल उत्पादन सिर्फ 60 प्रतिशत रहेगा। हालांकि, ये आंकड़े सितंबर के 40 प्रतिशत उत्पादन से बेहतर हैं। 
विज्ञापन

करीब 60 प्रतिशत होगा उत्पादन

Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ने एक बयान में कहा कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट्स की कमी के कारण अक्तूबर 2021 में हरियाणा और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, सुजुकी मोटर गुजरात में होने वाले उत्पादन में कटौती की जा सकती है। हालांकि, स्थिति गतिशील है, लेकिन वर्तमान में अनुमान है कि दोनों जगहों पर कुल वाहन उत्पादन की मात्रा सामान्य उत्पादन का लगभग 60 प्रतिशत हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें