फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24km की माइलेज वाली Maruti Ertiga Tour M डीजल भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

Mon, 14 Oct 2019 09:50 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ertiga Tour M diesel - फोटो : Social
विज्ञापन

इस साल मई में मारुति सुजुकी ने Ertiga Tour M वेरिएंट को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया था। उर उसके बाद कंपनी ने इसका CNG वर्जन इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था। और अब कंपनी ने Ertiga Tour M को आगे बढ़ाते हुए Ertiga Tour M डीजल को चुपचाप लॉन्च कर दिया है। Ertiga Tour M मॉडल विशेष रूप से टैक्सीकैब और टूर ऑपरेटरों के लिए के लिए ही बनाया गया है। यानी यह कमर्शियल सेगमेंट के लिए है।

विज्ञापन

कीमत और वेरिएंट

Maruti Suzuki Ertiga Tour M diesel - फोटो : Rushlane
Rushlane के मुताबिक मारुति सुजुकी ने Ertiga Tour M डीजल को इसके VDi ट्रिम में उतारा है और  दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 9.81 लाख रुपये है। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, बॉडी कलर्ड बंपर, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल, ORVMs, हबकैप्स और एलईडी इनफ्यूज रियर कॉम्बिनेशन लैंप्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। नया मॉडल तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

इंजन

इंजन की बात करें तो Ertiga Tour M डीजल में 1.5 लीटर का DDiS 225 टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है, जो 95 hp और 225 Nm का टार्क देता है। इसके आलावा यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। माइलेज की बात करने तो यह  कार एक लीटर में 24.20 kmpl की  माइलेज निकाल देती है।  यह माइलेज ARAI में प्रमाणित की है।
 

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS साथ EBD, ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। ये सभी फीचर्स आज के समय में बेहद जरूरी हैं, खासतौर पर एक MPV के लिए इनकी जरूरत और ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि इस तरह की गाड़ियां लम्बी यात्रा ज्यादा करती हैं। कुछ और फीचर की बात करें तो इसमें Ertiga Tour M डीजल में पावर विंडो, एडजस्टेबल स्टीयरिंग, रियर एसी वेंट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
विज्ञापन

6 सीटर वाली XL6

Ertiga Tour M एक सीटर गाड़ी है जबकि हाल ही में कंपनी ने अपने प्रीमियम ग्राहकों के लिए नई XL6 को बाजार में उतारा था नई XL6 कंपनी की ही Ertiga पर बेस्ड है, लेकिन इसे ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम बनाया गया है। यह मॉडल युवा ग्राहकों  को लुभाने का प्रयास करता है। अब माना जा रहा है कि कंपनी वैगनआर हैचबैक का एक प्रीमियम वर्जन भी लाने की योजना बना रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें