मारुति सुजुकी की नई 2022 बलेनो फेसलिफ्ट कार की बुकिंग एक फरवरी से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इस कार की पहली यूनिट को 24 जनवरी को रोल-आउट किया गया था। मारुति की योजना इस कार को फरवरी में ही लॉन्च करने की है। नई 2022 बलेनो के लगभग पूरे बॉडी पैनल को फिर से डिजाइन किया गया है। ऊपर से देखने पर कार अपने पिछले मॉडल की तुलना में चौड़ी दिखती है।
कार के सामने के लुक की बात करें, तो नई बलेनो में एल-आकार के रैपराउंड हेडलैंप मिलते हैं, जिसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और वैरिएंट के आधार पर प्रोजेक्टर सेट-अप मिलेगा। नई डिजाइन की गई ग्रिल में 'स्माइली लुक' है और अब यह बहुत बड़ा है। साइड लुक की बात करें तो नई बलेनो का लुक आउटगोइंग मॉडल जैसा ही है। हालांकि, आगे और पीछे के फेंडर को को फिर से डिजाइन किया गया है।